रविवार, सितम्बर 27, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
Khabar Mantra

मतदाता सूची के मुद्दे पर कांग्रेस का ऐलान, 28 सितंबर को निर्वाचन आयोग के खिलाफ प्रदर्शन

प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने SIR की प्रक्रिया पर सवाल उठाए; प्रदीप यादव ने भी मतदाता सूची और दस्तावेजों को लेकर चिंता जताई।

सितम्बर 27, 2026
in राजनीति Politics
A A
मतदाता सूची के मुद्दे पर कांग्रेस का ऐलान, 28 सितंबर को निर्वाचन आयोग के खिलाफ प्रदर्शन

मतदाता सूची के मुद्दे पर कांग्रेस का ऐलान, 28 सितंबर को निर्वाचन आयोग के खिलाफ प्रदर्शन

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें

Ranchi: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर झारखंड कांग्रेस ने 28 सितंबर को राज्यभर में आंदोलन का ऐलान किया है। शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रेसवार्ता में प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि पार्टी निर्वाचन आयोग की जवाबदेही तय करने की मांग को लेकर जिलों में प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस ने 27 और 28 सितंबर के कार्यक्रमों की घोषणा की है।

Table of Contents

📌 यह भी पढ़ें:
  • जमशेदपुर गोलीकांड पर बाबूलाल मरांडी ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, सरकार से मांगा जवाब
  • चुनाव आयोग के सर्वसम्मति से हुए सभी फैसले-SIR विवाद में आदित्य साहू का पलटवार
  • अपनी कारगुजारियों के कारण ही राहुल गांधी नॉन सीरियस पॉलिटिशियन बनकर रह गए हैं-आदित्य साहू

Toggle
    • धुर्वा स्थित केंद्रीय निर्वाचन आयोग कार्यालय के बाहर होगा प्रदर्शन
    • प्रदीप यादव बोले-वोट का अधिकार छीनने की कोशिश
    • नए मतदाताओं के दस्तावेज और नियमों पर भी सवाल
    • 11 महत्वपूर्ण दस्तावेज मांगे जाने का भी मुद्दा उठाया
  • बीजेपी के पत्र पर कार्रवाई का लगाया आरोप
  • SIR के आंकड़ों को लेकर कांग्रेस का दावा

केशव महतो कमलेश ने कहा कि आंदोलन की तैयारियों को लेकर प्रदेश प्रभारी के. राजू ने सभी जिला अध्यक्षों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत की है. कांग्रेस की मांग है कि निर्वाचन आयोग की जवाबदेही तय हो.

उन्होंने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग बीजेपी के निशाने पर काम कर रहा है और SIR के जरिए मतदाताओं के नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया चल रही है. उन्होंने दावा किया कि इस प्रक्रिया के तहत 35 से 40 लाख मतदाताओं के नाम प्रभावित किए जा रहे हैं.

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates

धुर्वा स्थित केंद्रीय निर्वाचन आयोग कार्यालय के बाहर होगा प्रदर्शन

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 28 सितंबर को धुर्वा स्थित केंद्रीय निर्वाचन आयोग के कार्यालय के समक्ष आंदोलन किया जाएगा. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन करने की बात भी कही गई.

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

उन्होंने कहा कि पहले ऐसी स्थिति नहीं बनती थी, लेकिन इस बार SIR को लेकर बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम हटाए जाने की आशंका है. कांग्रेस इसी मुद्दे को लेकर राज्यभर में आंदोलन करेगी.

प्रदीप यादव बोले-वोट का अधिकार छीनने की कोशिश

कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने भी निर्वाचन आयोग और SIR की प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि 1950 में देश को संविधान मिला और इसके बाद नागरिकों को मत का अधिकार मिला, लेकिन अब इस अधिकार को छीनने की कोशिश की जा रही है.

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report

प्रदीप यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी निर्वाचन आयोग के माध्यम से मतदाताओं के नाम काटने के लिए अलग-अलग हथकंडे अपना रही है. उन्होंने दावा किया कि इसका असर खास तौर पर SC, ST और अल्पसंख्यक समुदाय के मतदाताओं पर पड़ सकता है.

नए मतदाताओं के दस्तावेज और नियमों पर भी सवाल

प्रदीप यादव ने नए मतदाताओं के लिए फॉर्म-6 की प्रक्रिया में बदलाव का दावा करते हुए कहा कि अब माता-पिता से जुड़ी जानकारी भी मांगी जा रही है. उन्होंने कहा कि नए मतदाताओं को वोटर लिस्ट में शामिल करने की प्रक्रिया को लेकर इस तरह के नए नियम चिंता का विषय हैं.

उन्होंने आरोप लगाया कि जो मतदाता बीजेपी के खिलाफ हैं, उन्हें मतदाता सूची से हटाने की कोशिश की जा रही है. हालांकि, ये कांग्रेस नेताओं द्वारा लगाए गए आरोप हैं.

11 महत्वपूर्ण दस्तावेज मांगे जाने का भी मुद्दा उठाया

प्रदीप यादव ने SIR के दौरान मांगे जा रहे दस्तावेजों को लेकर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि 11 महत्वपूर्ण दस्तावेजों में मैट्रिक का प्रमाणपत्र भी मांगा गया है. उन्होंने सवाल किया कि क्या मैट्रिक के प्रमाणपत्र का सत्यापन करना इतना मुश्किल है.

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड के निर्वाचन पदाधिकारी अपने ‘आका’ को खुश करने की कोशिश कर रहे हैं और इस संबंध में निर्वाचन आयुक्त को कई पत्र लिखे गए हैं.

बीजेपी के पत्र पर कार्रवाई का लगाया आरोप

प्रदीप यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी की ओर से एक पत्र लिखे जाने के बाद राज्य के निर्वाचन पदाधिकारी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पत्र भेजा. उन्होंने दावा किया कि जातीय, आवासीय और EWS प्रमाणपत्रों की ऑफलाइन प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग को लेकर भी निर्वाचन पदाधिकारी की ओर से पत्राचार किया गया.

SIR के आंकड़ों को लेकर कांग्रेस का दावा

प्रदीप यादव ने दावा किया कि SIR के माध्यम से देशभर में अब तक करीब 13 करोड़ मतदाताओं के नाम काटे जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि इसी वजह से देश की जनता में आक्रोश है.

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मतदाता सूची से किसी भी पात्र नागरिक का नाम नहीं हटना चाहिए और निर्वाचन आयोग की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी एवं जवाबदेह होनी चाहिए. पार्टी ने इसी मांग को लेकर 28 सितंबर को राज्यभर में आंदोलन करने का ऐलान किया है.

च7ब 1
Neeraj Toppo

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage

Related Posts

जमशेदपुर गोलीकांड पर बाबूलाल मरांडी ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, सरकार से मांगा जवाब
राजनीति Politics

जमशेदपुर गोलीकांड पर बाबूलाल मरांडी ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, सरकार से मांगा जवाब

सितम्बर 27, 2026
चुनाव आयोग के सर्वसम्मति से हुए सभी फैसले-SIR विवाद में आदित्य साहू का पलटवार
राजनीति Politics

चुनाव आयोग के सर्वसम्मति से हुए सभी फैसले-SIR विवाद में आदित्य साहू का पलटवार

सितम्बर 27, 2026
48 घंटे का अल्टीमेटम खत्म, छात्र आंदोलन पर BJP का बड़ा ऐलान
राजनीति Politics

अपनी कारगुजारियों के कारण ही राहुल गांधी नॉन सीरियस पॉलिटिशियन बनकर रह गए हैं-आदित्य साहू

सितम्बर 27, 2026
Next Post
जमशेदपुर गोलीकांड पर बाबूलाल मरांडी ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, सरकार से मांगा जवाब

जमशेदपुर गोलीकांड पर बाबूलाल मरांडी ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, सरकार से मांगा जवाब

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

जमशेदपुर गोलीकांड पर बाबूलाल मरांडी ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, सरकार से मांगा जवाब

जमशेदपुर गोलीकांड पर बाबूलाल मरांडी ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, सरकार से मांगा जवाब

सितम्बर 27, 2026

मतदाता सूची के मुद्दे पर कांग्रेस का ऐलान, 28 सितंबर को निर्वाचन आयोग के खिलाफ प्रदर्शन

Jharkhand News: राज्य के इस जिले में Police महकमे में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों का तबादला

चुनाव आयोग के सर्वसम्मति से हुए सभी फैसले-SIR विवाद में आदित्य साहू का पलटवार

Pitru Paksha में इन 4 जीवों को भोजन कराना क्यों माना जाता है जरूरी? जानें पंचबलि का रहस्य

Asian Games 2026: गोल्ड से चूके-स्क्वॉश में भारत ने दो सिल्वर जीते, बॉक्सिंग में दो मेडल पक्के

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • About Editor
  • About Us
  • Add
  • Contact Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Disclaimer (अस्वीकरण)
  • Editorial Policy
  • Home
  • New Home
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Site Map
  • Sitemap
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Work In Progress
  • YouTube
  • खबर मन्त्र | सबकी बात सबके साथ.
  • नियम और शर्तें (Terms & Conditions)

© 2025 Khabar Mantra