Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर रांची स्थित कांग्रेस भवन में प्रदेश स्तरीय समीक्षा कार्यशाला आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने की। कार्यशाला में झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू, एआईसीसी सचिव एवं सह-प्रभारी डॉ. श्रीबेला प्रसाद और भूपेंद्र मरावी सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया।
बैठक में जिला अध्यक्षों, विधानसभा प्रभारियों, ब्लॉक पदाधिकारियों और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि वे घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन कराएं और पात्र नागरिकों का नाम सूची में शामिल कराने में सहयोग करें। नेताओं ने कहा कि यदि किसी बूथ पर त्रुटि मिले तो संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से समन्वय कर उसका तत्काल समाधान कराया जाए।
कार्यों की नियमित ऑनलाइन रिपोर्टिंग होगी
के. राजू ने कहा कि संगठन की ओर से दिए गए कार्यों की नियमित ऑनलाइन रिपोर्टिंग होगी और उसके आधार पर समीक्षा भी की जाएगी। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने हर महीने की 15 तारीख को ग्राम पंचायत स्तर पर बैठक आयोजित करने और अभियान को पूरी जिम्मेदारी के साथ चलाने का निर्देश दिया।
Read More- कोडरमा में बिहार पुलिस की रेड! भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
सह-प्रभारी भूपेंद्र मरावी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि मतदाता जागरूकता अभियान के साथ-साथ महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक जैसे मुद्दों को भी गांव-गांव तक पहुंचाया जाए। विधायक दल के नेता प्रदीप यादव और उपनेता राजेश कच्छप ने भी अभियान को सफल बनाने के लिए संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय रहने की अपील की।
Read More- Breaking News: प्रशांत किशोेर ने किया बांकीपुर उपचुनाव लड़ने का ऐलान
कांग्रेस का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता मतदान के अधिकार से वंचित न रहे और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सभी की भागीदारी सुनिश्चित हो।
Read More- मुझे सुरक्षा की जरुरत नहीं-वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने लौटाई Y श्रेणी की सुरक्षा

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








