Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने पेट्रोल-डीजल, दूध और सीएनजी गैस की लगातार बढ़ती कीमतों के खिलाफ राज्यव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है।
प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने सभी जिलाध्यक्षों को आंदोलन को सफल बनाने का निर्देश दिया है। कांग्रेस का कहना है कि महंगाई का सबसे ज्यादा असर गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है। पेट्रोल-डीजल महंगा होने से परिवहन खर्च बढ़ा है, वहीं दूध और सीएनजी की कीमतों में वृद्धि ने घरेलू बजट बिगाड़ दिया है।
सभी जिलाध्यक्षों को आंदोलन को सफल बनाने का निर्देश
कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के कारण आम लोगों का जीवन मुश्किल होता जा रहा है। इसी के विरोध में शुक्रवार को पूरे झारखंड में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे और प्रधानमंत्री का पुतला दहन करेंगे।
रांची में शाम 4 बजे अलबर्ट एक्का चौक पर बड़ा प्रदर्शन होगा, जिसमें सांसद, विधायक, मंत्री, पूर्व जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे। कांग्रेस ने साफ कहा है कि वह महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर अपना आंदोलन आगे भी जारी रखेगी।







