Ranchi News: रांचीवासियों के लिए खुशखबरी है. शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व शुरु हो चुका है. वहीं, दुर्गा पूजा को लेकर रांची विद्युत आपूर्ति अंचल ने विद्युत सेवा में सुधार और निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए विशेष प्रबंध किए है. जिसकी की जानकारी विद्युत अधीक्षण अभियंता डी. एन. साहू ने दी.
नियंत्रण कक्ष की स्थापना
रांची अंचल में 25 सितंबर से 3 अक्टूबप 2025 तक तीनों पाली में 24 घंटे कार्यरत नियंक्षण कक्ष की व्यवस्था की गई है. यह नियंत्रण कक्ष रांची के डोरंडा स्थित SCADA सेंटर, कुसई कॉलोनी में स्थापित किया गया है.
इस दौरान सभी विद्युत कर्मचारियों और अधिकारियों की तैनाती तीन पालियों में सुनिश्चित की जाएगी, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सकें.
संपर्क नंबर
उपभोक्ता बिजली आपूर्ति से संबंधित किसी भी शिकायत या सूचना के लिए निम्नलिखित नंबर पर संपर्क कर सकते है.
- 0651-2490014
- 9431135682
इन नंबरों के अलावा, उपभोक्ता अपने स्थानीय विद्युत पदाधिकारियों से भी संपर्क कर सकते हैं.
Read more- Weather Update: झारखंड में आज भी जोरदार बारिश की संभावना, इन इलाकों में यलो अलर्ट जारी
संवाददाता, खबर मन्त्र। रांची और आसपास के ग्रामीण अंचलों की नागरिक समस्याएं, मौसम, सड़क हादसे और स्थानीय हलचल की ग्राउंड रिपोर्टिंग।









