Ranchi: राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। भारत निर्वाचन आयोग ने झारखंड की राज्यसभा की दो सीटों समेत देश के कुल 24 सीटों के लिए नॉटिफिकेशन जारी कर दिया है। 18 जून 2026 को होने वाले इस चुनाव पर न केवल झारखंड, बल्कि पूरे देश की नजरें टिकी हैं।
क्यों हो रहे हैं चुनाव? खाली सीटों का समीकरण
बताते चलें कि साल 2025 में पूर्व सीएम और जेएमएम के संस्थापक शिबू सोरेन का देहांत हो गया था जिसके बाद से वह सीट खाली थी। वहीं दूसरी सीट वर्तमान सांसद दीपक प्रकाश का है जिनका कार्यकाल 21 जून को खत्म हो रहा है। इन्ही दो सीटों पर चुनाव होगा।
क्या सत्ताधारी गठबंधन जीतेगा दोनों सीटें?
वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों और विधानसभा में विधायकों की संख्या को देखें तो JMM, कांग्रेस और राजद का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। यदि सत्ताधारी गठबंधन एकजुट रहता है और क्रॉस वोटिंग नहीं होती, तो वे आसानी से दोनों सीटें अपने पाले में कर सकते हैं। हालांकि, अभी तक प्रत्याशी के नाम पर कोई अंतिम मुहर नहीं लगी है और गठबंधन के भीतर आंतरिक चर्चाएं जारी हैं।
चुनाव का पूरा शेड्यूल (Election Timeline)
निर्वाचन आयोग के अनुसार, चुनाव की प्रक्रिया 1 जून से शुरू होकर 20 जून तक चलेगी:
-
1 जून 2026: आधिकारिक अधिसूचना जारी होगी।
-
8 जून 2026: नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि।
-
9 जून 2026: नामांकन पत्रों की जांच।
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषणExclusive -
11 जून 2026: नाम वापसी की आखिरी तारीख।
-
18 जून 2026: सुबह 9 से शाम 4 बजे तक मतदान और शाम 5 बजे से मतगणना।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








