Ranchi: बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा ने चान्हो में हुई कथित मारपीट की घटना को निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में गठित कमेटी उस घटनास्थल पर गई थी और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर मामले की जानकारी ली।
प्रशासन मामले में गंभीरता नहीं दिखा रहा
नीलकंठ सिंह मुंडा ने आरोप लगाया कि 25 मई को चान्हो में एक मामूली विवाद के बाद एक परिवार पर बड़ी संख्या में लोगों ने हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार के अनुसार पानी पटाने के दौरान पाइप फटने से विवाद शुरू हुआ, जिसके बाद दर्जनों लोग एकत्र होकर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करने लगे।
उन्होंने दावा किया कि बच्चों और एक गर्भवती महिला तक को नहीं बख्शा गया। बीजेपी नेता ने आरोप लगाया कि यह घटना सांप्रदायिक हिंसा जैसी प्रतीत होती है और प्रशासन मामले में गंभीरता नहीं दिखा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रशासन से बातचीत करने पर भी केवल टालमटोल की गई। मुंडा ने कहा कि चान्हो क्षेत्र में विभिन्न समुदायों के लोग लंबे समय से शांतिपूर्वक रहते आए हैं, लेकिन इस घटना में एक वर्ग विशेष समुदाय के लोगों द्वारा हिंसा किए जाने का आरोप सामने आया है। जो उस जगह पर बहुसंख्यक है।
Read More- Big Breaking : झारखंड कैबिनेट की बैठक खत्म, 40 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
झारखंड में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक
उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक होती जा रही है और सरकार पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने में विफल रही है। बीजेपी उपाध्यक्ष ने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा पीड़ित परिवार को जल्द न्याय मिले।
उन्होंने कहा कि यदि सरकार पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने में असफल रहती है, तो बीजेपी हर स्तर पर उस परिवार के साथ खड़ी रहेगी और न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।









