Dhanbad: धनबाद के चिरागोड़ा इलाके में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान चिरागोड़ा निवासी करीब 30 वर्षीय चिराग रश्मि के रूप में हुई है। घटना की सूचना 112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।
एरिस्टो में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के पद पर कार्यरत था युवक
बताया जा रहा है कि चिराग एक दवा कंपनी एरिस्टो में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के पद पर कार्यरत था। घटना के बाद परिजनों ने कंपनी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतक के पिता का कहना है कि कंपनी की ओर से अत्यधिक काम का दबाव बनाया जाता था, जिससे चिराग मानसिक रूप से काफी परेशान रहता था। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
Read More- Breaking News: नहीं रहे उर्दू के शायर डॉ. बशीर बद्र, 91 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।








