स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले राजकीय समारोह में माननीय मुख्यमंत्री, झारखण्ड श्री हेमंत सोरेन द्वारा ध्वाजारोहण किया जायेगा। राजकीय समारोह का आज फुल ड्रेस रिहर्सल संपन्न हुआ। जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री राकेश रंजन की अगुवाई में आयोजित रिहर्सल में स्वतंत्रता दिवस के दिन होने वाली सभी औपचारिक गतिविधियों का सटीक अनुकरण किया गया। रिहर्सल के दौरान भारत सरकार के राष्ट्रगीत तथा राष्ट्रगान से संबंधित निर्देश का अनुपालन किया गया।
जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री राकेश रंजन ने परेड की सलामी ली। वरीय पदाधिकारियों द्वारा सभी पार्टियों को परेड से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
समारोह के लिए प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की ज्वायंट ब्रीफिंग, दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश
समारोह की सुरक्षा एवं सुचारू संचालन सुनिश्चित करने हेतु प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग भी की गई। इस अवसर पर जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री राकेश रंजन, पुलिस अधीक्षक यातायात श्री राकेश सिंह एवं अपर जिला दंडाधिकारी (विधि – व्यवस्था) श्री धनंजय ने संयुक्तादेश के मुख्य बिंदुओं को विस्तार से समझाते हुए सभी पदाधिकारियों को समय पर अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंचकर सौंपे गए कार्य एवं दायित्व का निर्वहन करने का निर्देश दिया।
जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि सभी अधिकारी अपने कार्य, दायित्व और प्रतिनियुक्ति स्थल की पूरी जानकारी रखें एवं मुख्य अतिथियों के आगमन और निर्गमन की व्यवस्था समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करें।
वरीय पुलिस अधीक्षक श्री राकेश रंजन ने सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष बल देते हुए निर्देश दिया कि समारोह में आने वाले सभी आगंतुकों की सघन जांच करें एवं कोई भी अवांछित व्यक्ति किसी आपत्तिजनक सामग्री के साथ समारोह स्थल में प्रवेश न करें इसका विशेष ध्यान रखें।
ज्वायंट ब्रीफ्रिंग में सभी प्रतिनियुक्त सभी दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को बताया गया कि सुरक्षा दृष्टिकोण से कार्यक्रम स्थल पर ड्रोन वीडियोग्राफी/फोटोग्राफी पर रोक रहेगी। सिर्फ विभाग द्वारा ड्रोन वीडियोग्राफी/फोटोग्राफी कराया जा सकेगा।
मोरहाबादी मैदान मेें आयोजित स्वतंत्रता दिवस के राजकीय समारोह में हिस्सा लेने वाले विभिन्न प्लाटून निम्न हैंः-
1. सीआरपीएफ – एक प्लाटून
2. आईटीबीपी – एक प्लाटून
3. एसएसबी – एक प्लाटून
4. सीआईएसएफ – एक प्लाटून
5. उड़ीसा पुलिस – एक प्लाटून
6. झारखण्ड जगुआर – एक प्लाटून
7. जैप-1 – एक प्लाटून एवं एक प्लाटून बैण्ड पार्टी
8. जैप-2 – एक प्लाटून
9. जैप-10 – एक प्लाटून एवं एक प्लाटून बैण्ड पार्टी
10. रांची जिला पुलिस (पुरुष) – एक प्लाटून
11. रांची जिला पुलिस (महिला) – एक प्लाटून
12. झारखण्ड गृहरक्षा वाहिनी – एक प्लाटून एवं एक प्लाटून बैण्ड पार्टी
13. एनसीसी (गर्ल्स) – एक प्लाटून
14. एनसीसी (ब्वॉयज)- एक प्लाटून
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फर्स्ट इन कमाण्ड के रुप में 2022 बैच के आईपीएस अधिकारी श्री राघवेन्द्र शर्मा हैं। जो वर्तमान में रामगढ़ जिला में पदस्थापित हैं। सेकेण्ड इन कमाण्ड के रुप में परिचारी प्रवर द्वितीय श्री अनिश मोमित कुजूर हैं।
यह भी पढ़ें: Breaking News: 20 अगस्त को सीएम आवास घेराव का बड़ा ऐलान! रघुवर दास ने सरकार को दी ये चेतावनी
यह भी पढ़ें: झारखंड में छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में संसद भवन के बाहर भाजपा सांसदो का प्रदर्शन

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








