Garhwa News: गढ़वा जिले के रामकंडा थाना क्षेत्र में उस समय रामनवमी का माहौल अचानक उस सयम तनावपूर्ण बन गया जब अष्टमी की जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच विवाद बढ़ गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मामला थाने पहुंच गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया है।
Read More- धोनी के शहर में फिर गूंजेगा इंडिया-इंडिया, JSCA स्टेडियम को मिला दो इंटरनेशनल मैचों की मेजबानी
Garhwa News: जुलूस को आगे बढ़ने से रोकने पर हुआ विवाद
मिली जानकारी के मुताबिक रामकंडा थाना क्षेत्र के कौआखोह शिव चबूतरा के पास जब जुलूस पहुंचा तो कुछ लोगों ने उसे आगे बढ़ने से रोक दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और देखते ही देखते दोनों ओर से पत्थरबाजी शुरू हो गई।
Read More- Ranchi Breaking: पिस्का मोड़ में दिनदहाड़े गोली चलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
स्थिति बिगड़ती देख मौके पर मौजूद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और आंसू गैस के गोले छोड़े, जिससे भीड़ को तितर-बितर किया जा सका। इस झड़प में 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनका इलाज जारी है।
Garhwa News: पुलिस ने 19 लोगों को किया गिरफ्तार
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, जिससे अब स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।
Read More- Koderma News: कोडरमा में जंगली हाथियों ने बरपाया कहर, दो लोगों को पटककर मार डाला
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से 19 लोगों को गिरफ्तार किया है और 18 वाहनों को जब्त किया है। साथ ही थाना प्रभारी को भी लाइन हाजिर कर दिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.







