झारखंड की पांच बेटियों ने जीता रजत पदक
भारतीय महिला टीम की ओर से शानदार प्रदर्शन करते हुए झारखंड की पांच खिलाड़ियों ने रजत पदक हासिल किया। इनमें शामिल हैं- संदीपा कुमारी
- पुष्पा मांझी
- नीलम टोपनो
- खिल्ली कुमारी
- श्रुति कुमारी
आशीष तनी पूर्ति ने पुरुष टीम के साथ जीता स्वर्ण
वहीं भारतीय पुरुष टीम की ओर से खेलते हुए आशीष तनी पूर्ति ने स्वर्ण पदक जीतकर झारखंड का गौरव बढ़ाया। उनकी इस उपलब्धि से राज्य के खेल जगत में खुशी की लहर है।रांची एयरपोर्ट पर फूल-मालाओं से हुआ स्वागत
मस्कट से रांची पहुंचने पर सभी खिलाड़ियों का हॉकी झारखंड के पदाधिकारियों, खेल प्रेमियों और समर्थकों ने फूल-मालाओं एवं अंगवस्त्र पहनाकर भव्य स्वागत किया। एयरपोर्ट परिसर खिलाड़ियों के सम्मान में गूंजते नारों और तालियों से गुलजार हो उठा। इस अवसर पर हॉकी झारखंड के महानिदेशक विजय शंकर सिंह, कार्यकारिणी समिति के सदस्य संतोष कुमार गुप्ता समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।खिलाड़ियों की उपलब्धि पर जताया गर्व
हॉकी झारखंड के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि झारखंड के युवा खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों की सफलता राज्य के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा बनेगी और आने वाले समय में झारखंड हॉकी के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएगा। राज्य के खेल प्रेमियों ने भी खिलाड़ियों की इस उपलब्धि को झारखंड के लिए गर्व का क्षण बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








