Dhanbad: स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने रविवार शाम को छाताबाद के भू-धंसान प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें हरसंभव सरकारी सहायता तथा समस्या के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
मंत्री के साथ पूर्व विधायक जलेश्वर महतो सहित कई अन्य नेता और कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री इरफान अंसारी ने इस आपदा के लिए सीधे तौर पर बीसीसीएल प्रबंधन और सीआईएसएफ को जिम्मेदार ठहराया।
कोयला उत्खनन के कारण लोगों के घरों के अस्तित्व पर संकट
उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बीसीसीएल प्रबंधन सीआईएसएफ के बल पर क्षेत्र से कोयला निकालने का काम तो कर रहा है, लेकिन खनन के बाद उस स्थान को बिना किसी सुरक्षा उपाय के यूं ही छोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा कि कोयला उत्खनन के कारण आज लोगों के घरों के अस्तित्व पर संकट मंडरा रहा है और भू-धंसान के बाद कोई भी अधिकारी प्रभावितों की सुध लेने नहीं पहुंचा है। बीसीसीएल प्रबंधन न तो क्षेत्र में कोई राहत शिविर लगा रहा है और न ही पीड़ितों के पुनर्वास के लिए कोई ठोस कदम उठा रहा है। Read More- Breaking News: 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द, सरकार और छात्रों के बीच इन अहम मांगो पर बनी सहमतिसंकट की इस घड़ी में जनप्रतिनिधि अपने घरों में आराम कर रहे
क्षेत्रीय सांसदों और विधायको पर हमला बोलते हुए मंत्री ने कहा कि संकट की इस घड़ी में जनप्रतिनिधि अपने घरों में आराम कर रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या जनता ने उन्हें इसी दिन के लिए अपना प्रतिनिधि चुना था? Read More- JPSC परीक्षा गड़बड़ी के बीच आयोग के तीन सदस्यों ने दिया इस्तीफा, CID करेगी पूछताछ मंत्री इरफान अंसारी ने स्पष्ट किया कि उन्होंने प्रभावित क्षेत्र का विस्तृत निरीक्षण कर लिया है और वह पूरे मामले की एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर मुख्यमंत्री को सौंपेंगे। उन्होंने दोहराया कि वह इस आपदा की घड़ी में हर पीड़ित परिवार के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं और उन्हें अकेला नहीं छोड़ेंगे। Read More- Breaking News: JPSC और JSSC परीक्षा में गड़बड़ी मामले की जांच अब ईडी करेगी! सरकार और छात्रों के बीच बनी सहमति
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video










