Jamtara: जामताड़ा जिले के बिंदापाथर थाना क्षेत्र अंतर्गत चापुड़िया गांव के पास गोविंदपुर–साहिबगंज स्टेट हाईवे पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार युवक हाईवे से गुजर रहा था, तभी तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश
घटना की सूचना मिलते ही बिंदापाथर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई। पुलिस द्वारा मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन खबर लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
Read More- रातू काठीटांड़़ में भीषण सड़क हादसा, 9 घायल दो गंभीर
पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और दुर्घटना में शामिल वाहन की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है।
Read More- इंस्टाग्राम पर प्यार, मंदिर में शादी फिर 2 घंटे बाद ही 10 लाख दहेज की मांग-कोडरमा में सनसनीखेज मामला
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश भी देखा गया। लोगों का कहना है कि इस सड़क पर अक्सर तेज रफ्तार वाहनों के कारण हादसे होते रहते हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार वाहन चालक की तलाश जारी है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








