Latehar: लातेहार जिले के छिपादोहर थाना क्षेत्र में रविवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। केड़ पिकेट के समीप एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे जा गिरी, जिससे बाइक पर सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौटने के दौरान हादसा
मृतकों की पहचान बरवाडीह प्रखंड के चहल चुंगरु गांव निवासी कन्हाई सिंह और पृथ्वी सिंह के रूप में हुई है। वहीं घायल महिला की पहचान मनतोरवा देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस अपने घर लौट रहे थे।
Read More- कोडरमा में बाइक सवार को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, युवक गंभीर रुप से घायल
जानकारी के अनुसार, कन्हाई सिंह अपने दामाद के घर आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे अपने रिश्तेदारों के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान केड़ मोड़ के पास बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और पुलिया के नीचे गिर गई। हादसा इतना भयावह था कि दोनों पुरुष गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए।
Read More- यात्रीगण ध्यान दें, पलामू से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें कैंसिल और डायवर्ट
महिला बेहतर इलाज के लिए अस्पताल रेफर
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को बरवाडीह अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने कन्हाई सिंह और पृथ्वी सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं महिला को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।
Read More- रांची के तुपुदाना में महिला का कुचला हुआ शव मिलने से सनसनी, तीन संदिग्ध हिरासत में
प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था। आशंका है कि सिर में गंभीर चोट लगने के कारण दोनों की जान गई। यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी के खतरनाक परिणामों को उजागर करता है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
Read More- कोडरमा के डोमचांच में योग दिवस पर विवाद, विधायक नीरा यादव ने अधिकारियों को लगाई फटकार

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








