Ranchi: राजधानी रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र स्थित सिरी गांव के पास संदिग्ध परिस्थिति में एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गई। मृतका की पहचान लातेहार की मूल निवासी रेखा के रूप में हुई है, जो रांची के अरगोड़ा में अपने पति मनोज भुइयां के साथ रहती थी। अरगोड़ा थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज थी। इस खौफनाक हत्याकांड ने पुलिस प्रशासन को भी हिलाकर रख दिया है।
एक्सीडेंट का रूप देने की थी साजिश, झाड़ियों में मिले दरिंदगी के सबूत
रविवार सुबह जब एक ग्रामीण मरीज को लेकर अस्पताल जा रहा था, तब उसने सड़क के बीचो-बीच शव देखा। सूचना मिलते ही हटिया डीएसपी और तुपुदाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे।
जांच में पता चला कि अपराधियों ने इस जघन्य अपराध को सड़क दुर्घटना का रूप देने की पूरी कोशिश की थी। महिला के शव को किसी बड़ी गाड़ी से बुरी तरह कुचला गया था, जिससे उसका चेहरा और कमर पूरी तरह विकृत हो चुके थे।
हालांकि, पास की झाड़ियों की जांच करने पर पुलिस को आपत्तिजनक सामान और अंतर्वस्त्र मिले, जिससे यह साफ हो गया कि हत्या से पहले महिला के साथ बर्बरता की गई थी। आशंका है कि चट्टान पर हत्या करने के बाद शव को 10 मीटर घसीटकर सड़क पर लाया गया और गाड़ी चढ़ाई गई।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दहलाने वाला खुलासा-टूटी मिलीं 42 हड्डियां
रिम्स (RIMS) से आई महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने इस हत्याकांड की क्रूरता को उजागर कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, मृतका के शरीर में 42 अलग-अलग जगहों पर हड्डियां टूटी हुई पाई गई हैं। दरिंदों की संख्या का सटीक पता लगाने के लिए महिला के शरीर से मिले स्वाब को सुरक्षित रखकर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।
Read More- कोडरमा के डोमचांच में योग दिवस पर विवाद, विधायक नीरा यादव ने अधिकारियों को लगाई फटकार
टेक्निकल टीम को मिली सफलता, 3 संदिग्ध हिरासत में
मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (FSL), डॉग स्क्वायड और टेक्निकल टीम ने संयुक्त जांच की। टेक्निकल टीम ने घटनास्थल का कोल डंप किया और मौके पर मिले मोबाइल के लोकेशन के आधार पर मृतका की पहचान सुनिश्चित की।
Read More- यात्रीगण ध्यान दें, पलामू से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें कैंसिल और डायवर्ट
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है, जिनसे थाने में कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। मुख्य आरोपियों को दबोचने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
Read More- कोडरमा में बाइक सवार को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, युवक गंभीर रुप से घायल

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









