India Russia Oil Trade : अमेरिका इजराइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के बीच भारत के लिए राहत वाली खबर निकलकर सामने आ रही है। भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों फिलहाल बढ़ोतरी नहीं होगी। अमेरिका ने भारत को रूस से कच्चा तेल खरीदने के लिए अस्थायी अनुमति दे दी है, जिससे ऊर्जा आपूर्ति को लेकर बना दबाव कुछ समय के लिए कम हो गया है।
India Russia Oil Trade: अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने 30 दिनों का विशेष लाइसेंस जारी किया
अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने भारतीय रिफाइनरियों को 30 दिनों का विशेष लाइसेंस जारी किया है, जो 3 अप्रैल तक मान्य रहेगा। अमेरिकी ट्रेजरी सचिव एस्कॉट बैसेंट ने जानकारी देते हुए कहा कि यह फैसला राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ऊर्जा नीति के तहत लिया गया है।
उनका कहना है कि भारत अमेरिका का एक अहम साझेदार है और वैश्विक तेल बाजार में आपूर्ति बनाए रखने के लिए यह अस्थायी कदम जरूरी था।
India Russia Oil Trade: नई शिपमेंट की अनुमति नहीं होगी
इस अनुमति के तहत भारत केवल उसी रूसी कच्चे तेल को खरीद सकेगा, जो 5 मार्च तक जहाजों में लोड हो चुका है और समुद्र में परिवहन के लिए निकल चुका है। यानी नई शिपमेंट की अनुमति नहीं होगी, बल्कि पहले से भेजे गए तेल की ही डिलीवरी ली जा सकेगी।
अमेरिका को उम्मीद है कि इस अवधि के बाद भारत अमेरिकी तेल आयात बढ़ाने पर विचार करेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि इस फैसले से फिलहाल वैश्विक बाजार में तेल की आपूर्ति संतुलित बनी रहेगी और कीमतों में अचानक उछाल की आशंका कम होगी।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








