Ranchi: राहुल गांधी ने सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी की हालिया ‘सात अपीलों’ पर तीखा हमला बोला है। पश्चिम एशिया में जारी संकट और बढ़ती वैश्विक चुनौतियों के बीच पीएम मोदी द्वारा जनता से पेट्रोल, डीजल, सोना और विदेश यात्राओं में कटौती की अपील किए जाने पर राहुल गांधी ने इसे सरकार की नाकामी करार दिया।
ये सलाह नहीं, बल्कि सरकार की विफलता है-राहुल गांधी
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा, मोदी जी जनता से कह रहे हैं कि सोना मत खरीदो, विदेश मत जाओ, पेट्रोल कम इस्तेमाल करो और खाने के तेल की खपत घटाओ। ये सलाह नहीं, बल्कि सरकार की विफलता है।
उन्होंने कहा कि 12 साल के शासन के बाद सरकार ऐसी स्थिति में पहुंच गई है, जहां लोगों को यह बताया जा रहा है कि क्या खरीदना है और क्या नहीं।
Read More- जमशेदपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, शख्स ने पत्नी, बेटी और बेटे को उतारा मौत के घाट
पीेएम मोदी ने की थी ईंधन बचाने की अपील
दरअसल, रविवार को सिकंदराबाद में आयोजित जनसभा में पीएम मोदी ने वैश्विक संकट और तेल कीमतों में बढ़ोतरी का जिक्र करते हुए लोगों से ईंधन बचाने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि भारत तेल आयात पर काफी निर्भर है, इसलिए पेट्रोल-डीजल की खपत कम करना जरूरी है।
पीएम ने वर्क फ्रॉम होम, मेट्रो और कारपूलिंग अपनाने, खाने के तेल का कम इस्तेमाल करने, रासायनिक उर्वरकों की खपत घटाने और कुछ समय तक विदेश यात्रा व सोना खरीदने से बचने की सलाह दी थी।
Read More- गुमला में 24 घंटे के भीतर दो इंस्पेक्टर सस्पेंड, अब ASI का आपत्तिजनक वीडियो हुआ वायरल
राहुल गांधी के इस बयान के बाद राजनीतिक बहस तेज हो गई है। विपक्ष सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल उठा रहा है, जबकि भाजपा इसे देशहित में दी गई सलाह बता रही है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.











