मंगलवार, सितम्बर 22, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
Khabar Mantra

झारखंड विधानसभा में JPSC-JSSC पर घमासान, हंगामे के बीच 8,399 करोड़ का बजट पेश, सदन स्थगित

झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। CBI जांच की मांग के बीच वित्त मंत्री ने 8399 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया। सदन सोमवार तक स्थगित।

अगस्त 21, 2026
in Breaking News, झारखंड Jharkhand News
A A
Uproar in Jharkhand Assembly over JPSC-JSSC; ₹8,399 crore budget presented amidst the commotion; House adjourned.

Uproar in Jharkhand Assembly over JPSC-JSSC; ₹8,399 crore budget presented amidst the commotion; House adjourned.

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
WhatsApp चैनल से जुड़ें खबर मंत्र चुने
रांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन की पहली पाली पूरी तरह JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर गरमाई रही। सदन के बाहर आंदोलनरत छात्रों के समर्थन की गूंज विधानसभा के अंदर भी सुनाई दी। भाजपा समेत विपक्षी दलों ने सरकार को घेरते हुए विभिन्न भर्ती परीक्षाओं की उच्च न्यायालय की निगरानी में CBI जांच कराने की मांग की। इस मुद्दे पर सदन में तीखी नोकझोंक, नारेबाजी और राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप देखने को मिले।

कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष का हंगामा

सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा और अन्य विपक्षी दलों के विधायक अपनी सीटों से उठकर वेल में पहुंच गए। सरकार विरोधी नारे लगाए गए और JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित धांधली के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य की चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि पिछले कुछ वर्षों में आयोजित लगभग सभी प्रमुख भर्ती परीक्षाओं में गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। उन्होंने सहायक आचार्य भर्ती, झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा, उत्पाद सिपाही भर्ती, PGT शिक्षक नियुक्ति परीक्षा तथा 11वीं, 12वीं, 13वीं और 14वीं JPSC परीक्षाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन मामलों की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य के हजारों बेरोजगार युवा सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं और उनका भविष्य दांव पर लगा हुआ है। ऐसे में पूरे मामले की जांच झारखंड हाईकोर्ट की निगरानी में CBI से कराई जानी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके।

सत्ता पक्ष ने किया पलटवार

विपक्ष के आरोपों पर कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि सरकार छात्रों की समस्याओं के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि मामले की CID जांच पहले से जारी है और अब तक दो दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। प्रदीप यादव ने विपक्ष पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि जांच एजेंसियां लगातार कार्रवाई कर रही हैं तो फिर CBI जांच की मांग क्यों की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष केवल कुछ चुनिंदा JPSC परीक्षाओं की बात कर रहा है, जबकि पहले की नियुक्तियों पर वह चुप्पी साधे हुए है। उनके अनुसार छात्रों की समस्याओं का समाधान राजनीतिक बयानबाजी से नहीं बल्कि संवाद और निष्पक्ष जांच से निकलेगा।

दोबारा शुरू हुई कार्यवाही, 8399 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश

करीब दोपहर 12:30 बजे सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई। इसके तुरंत बाद वित्त मंत्री ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 8,399 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट विधानसभा में पेश किया। अनुपूरक बजट पेश किए जाने के बाद विधानसभा की कार्यवाही सोमवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

आंदोलनरत छात्र की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल जाएंगे स्वास्थ्य मंत्री

इधर, विधानसभा की कार्यवाही के बीच आंदोलनरत छात्रों से जुड़ी एक अहम खबर भी सामने आई। जयपाल सिंह मुंडा मैदान में अनिश्चितकालीन आंदोलन कर रहे एक छात्र की तबीयत गंभीर रूप से बिगड़ने के बाद उसे इलाज के लिए रांची के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी दोपहर 1 बजे सदर अस्पताल पहुंचकर छात्र का हालचाल लेंगे। इस दौरान वे चिकित्सकों से इलाज की पूरी जानकारी प्राप्त करेंगे और आवश्यक निर्देश भी देंगे। मंत्री के दौरे को देखते हुए अस्पताल प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

फिलहाल नजरें सरकार और आंदोलनरत छात्रों की वार्ता पर

JPSC-JSSC परीक्षा विवाद अब केवल सड़क तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि विधानसभा के भीतर भी यह प्रमुख राजनीतिक मुद्दा बन चुका है। एक ओर विपक्ष CBI जांच की मांग पर अड़ा है, वहीं सरकार CID जांच पर भरोसा जताते हुए कार्रवाई का दावा कर रही है। ऐसे में अब सभी की निगाहें सरकार और आंदोलनरत छात्रों के बीच संभावित वार्ता और आगामी घटनाक्रम पर टिकी हैं।

   
यह भी पढ़ें संबंधित ताज़ा ख़बरें
  • JPSC-JSSC परीक्षा रद्द करने पर बाबूलाल मरांडी का हमला, बोले- सरकार की नीयत शुरू से संदिग्ध
    JPSC-JSSC परीक्षा रद्द करने पर बाबूलाल मरांडी का हमला, बोले- सरकार की नीयत शुरू से संदिग्ध
  • MMDR अधिनियम पर JMM के आरोपों को आदित्य साहू ने बताया भ्रामक, BJP चलाएगी जागरूकता अभियान
    MMDR अधिनियम पर JMM के आरोपों को आदित्य साहू ने बताया भ्रामक, BJP चलाएगी जागरूकता अभियान
  • झारखंड के खनिज पर किसका हक? MMDR के नए नियम पर क्यों मचा बवाल
    झारखंड के खनिज पर किसका हक? MMDR के नए नियम पर क्यों मचा बवाल
  • MMDR कानून में संशोधन पर JMM का केंद्र पर हमला, झारखंड के अधिकारों की अनदेखी का आरोप
    MMDR कानून में संशोधन पर JMM का केंद्र पर हमला, झारखंड के अधिकारों की अनदेखी का आरोप
WhatsApp Image 2026 08 21 at 2.16.13 PM
VIKASH KR

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra

Table of Contents

📌 यह भी पढ़ें:
  • 22 सितंबर को कैसा रहेगा झारखंड का मौसम? जानें रांची से जमशेदपुर तक मौसम का हाल
  • आसनसोल का 30 साल का मास्टरप्लान तैयार! बंद कारखानों में फिर उद्योग, दामोदर पर नया पुल और एलिवेटेड कॉरिडोर की योजना
  • पदातिक एक्सप्रेस में 16.41 लाख की चोरी का खुलासा, मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार

Toggle
  • कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष का हंगामा
  • सत्ता पक्ष ने किया पलटवार
  • दोबारा शुरू हुई कार्यवाही, 8399 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश
  • आंदोलनरत छात्र की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल जाएंगे स्वास्थ्य मंत्री
  • फिलहाल नजरें सरकार और आंदोलनरत छात्रों की वार्ता पर

विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage

5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates

Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report

Related Posts

Jharkhand Weather Update 22 September 2026 heavy rain alert
झारखंड Jharkhand News

22 सितंबर को कैसा रहेगा झारखंड का मौसम? जानें रांची से जमशेदपुर तक मौसम का हाल

सितम्बर 22, 2026
ब्रेजा कार और टोटो की भीषण टक्कर, आधा दर्जन से अधिक घायल
धनबाद Dhanbad

ब्रेजा कार और टोटो की भीषण टक्कर, आधा दर्जन से अधिक घायल

सितम्बर 21, 2026
प्रिंस खान के भाई गॉडविन खान की जमानत खारिज, इकबाल हत्याकांड में है आरोपी
धनबाद Dhanbad

प्रिंस खान के भाई गॉडविन खान की जमानत खारिज, इकबाल हत्याकांड में है आरोपी

सितम्बर 21, 2026
Next Post
चतरा मॉब लिंचिंग में बड़ी कार्रवाई, दो सब-इंस्पेक्टर समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित

चतरा मॉब लिंचिंग में बड़ी कार्रवाई, दो सब-इंस्पेक्टर समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित

Jharkhand Assembly Protest: Assistant teachers and the School Cooks' Association stage a sit-in outside the Legislative Assembly, pressuring the government over pending demands.

Jharkhand Assembly Protest: विधानसभा के बाहर सहायक अध्यापकों और विद्यालय रसोईया संघ का धरना, लंबित मांगों को लेकर सरकार पर दबाव

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Jharkhand Weather Update 22 September 2026 heavy rain alert

22 सितंबर को कैसा रहेगा झारखंड का मौसम? जानें रांची से जमशेदपुर तक मौसम का हाल

सितम्बर 22, 2026

22 सितंबर 2026 राशिफल: मेष को नए काम में सफलता, सिंह को मिलेगा मेहनत का फल

ब्रेजा कार और टोटो की भीषण टक्कर, आधा दर्जन से अधिक घायल

प्रिंस खान के भाई गॉडविन खान की जमानत खारिज, इकबाल हत्याकांड में है आरोपी

राज्य स्तरीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता: सिमडेगा ने दो खिताब जीते, खूंटी ने एक ट्रॉफी पर किया कब्जा

जयराम महतो समेत चार को अग्रिम जमानत, चार्ज फ्रेम होने तक हर तारीख पर कोर्ट में रहना होगा मौजूद

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • About Editor
  • About Us
  • Add
  • Contact Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Disclaimer (अस्वीकरण)
  • Editorial Policy
  • Home
  • New Home
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Site Map
  • Sitemap
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Work In Progress
  • YouTube
  • खबर मन्त्र | सबकी बात सबके साथ.
  • नियम और शर्तें (Terms & Conditions)

© 2025 Khabar Mantra