रांची: झारखंड राब्ता हज कमिटी के अध्यक्ष और प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हाजी मतलूब इमाम ने राज्य सरकार से Bakrid (ईद-उल-अजहा) की सरकारी छुट्टी की तारीख में संशोधन करने की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आग्रह किया है कि सरकारी कैलेंडर में घोषित 27 मई की छुट्टी को बदलकर 28 मई 2026 किया जाए।
हाजी मतलूब इमाम ने कहा कि राज्य सरकार के आधिकारिक कैलेंडर में बकरीद की छुट्टी 27 मई को निर्धारित की गई है, जबकि इस वर्ष चांद की स्थिति और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बकरीद 28 मई को मनाई जाएगी। ऐसे में मुस्लिम समुदाय को वास्तविक पर्व के दिन सरकारी अवकाश नहीं मिल पाएगा।
उन्होंने कहा कि सरकार को धार्मिक पर्वों की तिथि तय करते समय चांद आधारित इस्लामिक कैलेंडर और संबंधित संस्थाओं की घोषणा का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील करते हुए कहा कि मुस्लिम समुदाय की भावनाओं को देखते हुए जल्द से जल्द अवकाश की तारीख में संशोधन किया जाए।
हाजी मतलूब इमाम ने उम्मीद जताई कि राज्य सरकार इस मामले पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए 28 मई को बकरीद की छुट्टी घोषित करेगी, ताकि लोग अपने परिवार और समाज के साथ त्योहार मना सकें।
बताया जा रहा है कि इस मुद्दे को लेकर मुस्लिम समाज के कई संगठनों और लोगों ने भी सरकार से संशोधन की मांग की है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









