चिरकुंडा(Jharkhand): रामगढ़ के गोला चौक के पास हुए सड़क हादसे में ITBP जवान बबन शर्मा उर्फ गुड्डू की मौत हो गई। 36 वर्षीय बबन शर्मा रांची में पदस्थापित थे और एक दिन की छुट्टी पर अपने घर पंचमोहली आए थे। छुट्टी पूरी होने के बाद मोटरसाइकिल से ड्यूटी पर रांची लौटने के दौरान उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
हादसे के बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां मंगलवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जवान की मौत की खबर मिलते ही परिवार और पूरे कुमारधुबी क्षेत्र में मातम पसर गया।
कौन थे ITBP जवान बबन शर्मा?
बबन शर्मा उर्फ गुड्डू पंचमोहली के रहने वाले थे और 36 वर्ष की उम्र में ITBP में देश की सेवा कर रहे थे। परिजनों के अनुसार उन्होंने काफी संघर्ष और मेहनत के बाद ITBP में नौकरी हासिल की थी। वर्तमान में उनकी पोस्टिंग रांची में थी।
परिजनों के मुताबिक बबन शर्मा ने बेहद संघर्षपूर्ण परिस्थितियों में मेहनत कर ITBP में नौकरी हासिल की थी। देश की सेवा करने वाले बबन के परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। उनकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बबन के पिता भोला शर्मा ने बताया, “एक दिन की छुट्टी लेकर घर आया था। वापस रांची ड्यूटी जा रहा था। गोला चौक के पास हादसा हो गया। इलाज के दौरान मेरा बेटा चला गया।”तिरंगे में लिपटा घर पहुंचा जवान का पार्थिव शरीर
बुधवार सुबह ITBP के जवान और अधिकारी बबन शर्मा का पार्थिव शरीर तिरंगे में लपेटकर कुमारधुबी स्थित उनके पैतृक आवास लेकर पहुंचे। जैसे ही पार्थिव शरीर घर पहुंचा, अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और परिचित जुट गए। इस दौरान ‘भारत माता की जय‘ और ‘बबन शर्मा अमर रहें‘ के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। नम आंखों के बीच जवान को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।मददगार स्वभाव के थे बबन
स्थानीय निवासी मंतोष यादव ने बताया कि बबन शर्मा बेहद सरल और मददगार स्वभाव के व्यक्ति थे। वहीं उनके दोस्त कुंदन यादव ने सरकार से शोकाकुल परिवार को उचित मुआवजा और सम्मानजनक सहायता देने की मांग की। बबन शर्मा की असमय मौत से पंचमोहली समेत पूरे कुमारधुबी क्षेत्र में शोक की लहर है। देश की सेवा में जुटे जवान की अंतिम विदाई के दौरान मौजूद हर शख्स की आंखें नम थीं।
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें
कंटेंट राइटर एवं रिपोर्टर, खबर मन्त्र। झारखंड के स्थानीय समाचार, महिला विकास, कला और लाइफस्टाइल खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video









