Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के वरिष्ठ नेता और रांची नगर निगम के पूर्व मेयर प्रत्याशी सुजीत कुजूर बुधवार सुबह अपने आवास की छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद परिजन उन्हें तत्काल कांके स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उन्हें ICU में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार सुबह करीब 8 बजे की बताई जा रही है। सुजीत कुजूर अपने घर की छत पर मौजूद थे। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे छत से नीचे गिर गए। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। गिरने की आवाज सुनकर परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे। घायल अवस्था में उन्हें बिना देर किए कांके स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें ICU में भर्ती कर इलाज शुरू किया।
ICU में डॉक्टरों की टीम रख रही नजर
अस्पताल में सुजीत कुजूर की हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है। हादसे की जानकारी सामने आने के बाद झामुमो कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में चिंता का माहौल है। अस्पताल पहुंचकर कई शुभचिंतक और समर्थक उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं। फिलहाल डॉक्टरों की ओर से उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर विस्तृत मेडिकल अपडेट का इंतजार है।सुजीत कुजूर कौन हैं?
सुजीत कुजूर झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं। वे रांची नगर निगम के मेयर पद के प्रत्याशी भी रह चुके हैं। उनके दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में चिंता बढ़ गई है। ये भी पढ़ें: सड़क हादसे में ITBP जवान की मौत, तिरंगे में लिपटा घर पहुंचा पार्थिव शरीर
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video









