सोमवार, सितम्बर 21, 2026
Khabar Mantra
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
No Result
View All Result
Khabar Mantra

झारखंड: कांग्रेस मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान

 झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय में गुरुवार को आयोजित जनता दरबार में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने विभिन्न जिलों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया।

जून 5, 2025
in झारखंड Jharkhand News
A A
Jharkhand: Congress minister Shilpi Neha Tirkey heard people's problems in Janata Darbar, many cases were resolved on the spot

Jharkhand: Congress minister Shilpi Neha Tirkey heard people's problems in Janata Darbar, many cases were resolved on the spot

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें

Jharkhand:  झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय में गुरुवार को आयोजित जनता दरबार में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने विभिन्न जिलों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया।

Table of Contents

📌 यह भी पढ़ें:
  • आयुर्वेद का हब बनेगा Jharkhand? 900 करोड़ के मेडिकल कॉलेज पर मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट
  • मुख्यमंत्री Hemant Soren की माँ रूपी सोरेन का आया हेल्थ अपडेट , जाने कैसी है तबियत
  • Jharkhand: 21 सितंबर को आसमान में छाए रहेंगे बादल, इन जगहों पर हो सकती है बारिश

Toggle
  • जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान ही प्राथमिकता: शिल्पी नेहा तिर्की
  • मौके पर ही दिए गए कई निर्देश
  • 85 लोगों ने रखीं अपनी समस्याएं
  • क्षेत्रीय प्रतिनिधियों ने भी रखे मुद्दे
  • कांग्रेस फिर से सक्रिय मोड में: सोनाल शांति
  • प्रमुख नेता रहे उपस्थित

जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान ही प्राथमिकता: शिल्पी नेहा तिर्की

नेहा तिर्की ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए स्पष्ट कहा कि किसी भी समस्या के समाधान में लापरवाही नहीं बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता का मौलिक अधिकार है कि उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान हो और वे लालफीताशाही की चपेट में न आएं। उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर किसी अधिकारी द्वारा टालमटोल की जाती है तो उसकी शिकायत जरूर करें, ताकि उस पर कार्रवाई हो सके।

Read More: Breaking News: CM हेमंत ने सिरमटोली फ्लाईओवर का किया भव्य उद्घाटन

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates

मौके पर ही दिए गए कई निर्देश

जनता दरबार के दौरान उन्होंने कृषि, पशुपालन, तालाब जीर्णोद्धार, पीटी निर्माण, कृषक मित्रों का बकाया भुगतान, डीप बोरिंग, पैक्स चुनाव, कृषि ऋण माफी जैसी समस्याओं पर तत्काल संज्ञान लिया और संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

85 लोगों ने रखीं अपनी समस्याएं

जनता दरबार में प्रदेश के विभिन्न जिलों – रांची, धनबाद, लातेहार, पलामू, हजारीबाग, सरायकेला, बरहेट, गढ़वा, लिट्टीपाड़ा आदि से आए करीब 85 लोगों ने अपनी समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं। कुछ प्रमुख मुद्दों में शामिल थे:

  • धान खरीद की राशि नहीं मिलना
  • पारिवारिक भूमि विवाद
  • पेंशन और मुआवजा संबंधित शिकायतें
  • मेधा डेयरी स्टॉल से जुड़ी दिक्कतें
  • मछुआरा आयोग के गठन की मांग

क्षेत्रीय प्रतिनिधियों ने भी रखे मुद्दे

  • वेदांत कौस्तव (सिल्ली): विद्युत आपूर्ति बहाली की मांग
  • चरण केवट: मछुआरा आयोग के गठन का मुद्दा
  • निजाम अंसारी: कुक्कुट केंद्र के विकास की मांग
  • प्रिया रंजन सिंह (हुसैनाबाद): फॉक्स चुनाव में अनियमितता की शिकायत

कांग्रेस फिर से सक्रिय मोड में: सोनाल शांति

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि कांग्रेस ने जन समस्याओं के समाधान हेतु जनता दरबार की श्रृंखला फिर से शुरू कर दी है। विधानसभा सत्र और राजनीतिक व्यस्तताओं के चलते यह कार्यक्रम कुछ समय के लिए स्थगित था। अब नियमित रूप से जनता दरबार आयोजित किए जाएंगे और सभी मंत्री इसमें भाग लेंगे।

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report

Read More: कार्तिक उरांव के नाम पर रखा गया सिरमटोली फ्लाईओवर का नाम, बेटी गीताश्री उरांव ने कहा…

प्रमुख नेता रहे उपस्थित

इस अवसर पर मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा, विधायक ममता देवी, महानगर अध्यक्ष कुमार राजा, राजन वर्मा, नरेंद्र गोपी, जगदीश साहू समेत कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

WhatsApp Image 2026 08 21 at 2.16.13 PM
VIKASH KR

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।

5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage

Related Posts

Will Jharkhand become an Ayurveda hub? Minister gives major update on ₹900-crore medical college.
झारखंड Jharkhand News

आयुर्वेद का हब बनेगा Jharkhand? 900 करोड़ के मेडिकल कॉलेज पर मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट

सितम्बर 21, 2026
Health update on Chief Minister Hemant Soren's mother, Rupi Soren; find out how she is doing.
Breaking News

मुख्यमंत्री Hemant Soren की माँ रूपी सोरेन का आया हेल्थ अपडेट , जाने कैसी है तबियत

सितम्बर 21, 2026
Jharkhand Weather Update 21 September 2026
झारखंड Jharkhand News

Jharkhand: 21 सितंबर को आसमान में छाए रहेंगे बादल, इन जगहों पर हो सकती है बारिश

सितम्बर 21, 2026
Next Post
पर्यावरण दिवस पर भाजपा ने चलाया "एक पेड़ मां के नाम" अभियान, बाबूलाल मरांडी बोले…

पर्यावरण दिवस पर भाजपा ने चलाया "एक पेड़ मां के नाम" अभियान, बाबूलाल मरांडी बोले…

स्वामी सत्यानंद योग

पांच दिवसीय योग शिविर का हुआ सफल समापन, सत्यानंद योग पर आधारित शिविर में सैकड़ों लोगों ने लिया भाग

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Will Jharkhand become an Ayurveda hub? Minister gives major update on ₹900-crore medical college.

आयुर्वेद का हब बनेगा Jharkhand? 900 करोड़ के मेडिकल कॉलेज पर मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट

सितम्बर 21, 2026

Bigg Boss 20: सलमान ने काजी तौकीर को सिखाया सबक, माही विज और रिती तिवारी भी चर्चा में

मुख्यमंत्री Hemant Soren की माँ रूपी सोरेन का आया हेल्थ अपडेट , जाने कैसी है तबियत

सोमवार को Share Market का बदला मिजाज, सेंसेक्स ने लगाई 400 अंकों की छलांग

Jharkhand: 21 सितंबर को आसमान में छाए रहेंगे बादल, इन जगहों पर हो सकती है बारिश

21 September 2026 Rashifal: शोभन योग में इन राशियों को मिलेंगे नए अवसर, जानें आपका दिन कैसा रहेगा

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • About Editor
  • About Us
  • Add
  • Contact Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Disclaimer (अस्वीकरण)
  • Editorial Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Site Map
  • Sitemap
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Work In Progress
  • YouTube
  • खबर मन्त्र | सबकी बात सबके साथ.
  • नियम और शर्तें (Terms & Conditions)

© 2025 Khabar Mantra