Jharkhand News: भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज प्रदेश अध्यक्ष और सांसद आदित्य साहू की अध्यक्षता में सांगठनिक बैठक हुई। बैठक में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी समेत कई बड़े नेता शामिल हुए। बैठक में आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
Read More- Breaking News: रांची में गुलगुलिया गैंग का बड़ा खुलासा: 12 बच्चे बरामद, गिरोह के 13 सदस्य गिरफ्तार
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि भाजपा सभी 48 नगर निकाय चुनाव पर अपने कार्यकर्ताओं की जीत सुनिश्चित करेगी। महाराष्ट्र जैसा परिणाम झारखंड में दोहराया जाएगा।
Jharkhand News: उन्होंने राज्य सरकार से अविलंब निकाय चुनाव की तिथि घोषित करने की मांग की
उन्होंने ने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक मर्यादाओं की रक्षा के लिए दलीय आधार पर चुनाव की मांग करती है। साथ ही चुनाव को ईवीएम के माध्यम से कराना सुनिश्चित हो ताकि धांधली भ्रष्टाचार से चुनाव को मुक्त रखा जा सके। राज्य सरकार प्रशासन को टूल किट बनाकर मतदान और मतगणना को प्रभावित कर सकती है।
Read More- Breaking News: पिस्का मोेड़ गोलीकांड में बड़ी कार्रवाई, चार आरोपी हथियार के साथ गिरफ्तार
आदित्य साहू ने सीएम हेमंत सोरेन पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि अपनी पराजय के डर से हेमंत सरकार दलीय आधार पर चुनाव नहीं कराना चाहती है। जबकि दलीय आधार पर चुनाव में राजनीतिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी नीचे स्तर तक बढ़ती है।तथा प्रतिनिधि बनकर राजनीतिक कार्यकर्ता जनता की सेवा करते हैं।
Read More- Jharkhand News: रिश्ते के नाम पर लूट! इंस्टाग्राम पर भाई बनकर महिला से लूटे लाखों रुपए
बैठक में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, चंपई सोरेन, प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, प्रदेश महामंत्री एवम सांसद डॉ प्रदीप वर्मा, मनोज कुमार सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश, विधायक राज सिन्हा, शशिभूषण मेहता, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, पूर्व विधायक अनंत ओझा, बिरंची नारायण, रणधीर सिंह, प्रदेश मंत्री गणेश मिश्र, कार्यालय मंत्री हेमंत दास, अभय सिंह, रणंजय कुमार कुंटु , सत्यनारायण सिंह, अशोक शर्मा, राजधानी यादव, टुन्नु गोप, शामिल हुए।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








