Jharkhand News: झारखंड के चाईबासा जिले से करीब 12 साल पहले लापता हुआ एक बच्चा अब केरल के कन्नूर जिले में मिला है। बताया जा रहा है कि वह अब 18 वर्ष का हो चुका है और पिछले कई वर्षों से वहीं रह रहा था। युवक को अपने घर के बारे में बहुत सीमित जानकारी याद है, लेकिन उसे इतना पता है कि वह चाईबासा का रहने वाला है।
युवक के अनुसार, उसका घर किसी छोटे पहाड़ के पास स्थित है और पहाड़ के नीचे एक स्कूल है। उसने अपने पिता का नाम बोलराम, माता का नाम मनी, भाई का नाम फंटूस और दो छोटी बहनों के नाम तुरकी और तेरकी बताए हैं।
Jharkhand News: केरल से सुरक्षित लाने की उठी मांग
इस सूचना के बाद संबंधित अधिकारियों से अनुरोध किया गया है कि बीते वर्षों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की समीक्षा कर युवक की पहचान सुनिश्चित की जाए। साथ ही उसे सुरक्षित तरीके से केरल से चाईबासा लाने के लिए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू करने की अपील की गई है।
परिवार से बिछड़े इस युवक की घर वापसी की उम्मीद अब पुलिस कार्रवाई पर टिकी है।











