Jharkhand News: वर्ल्ड एकोनॉमिक फ़ोरम, दावोस में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेत्रत्व में झारखंड द्वारा युवा झारखंड “प्रकृति के साथ सामंजस्य में विकास” की सोच के साथ भाग ले रहा है।
इस अवसर पर विप्रो लिमिटेड के पूर्व चेयरमैन और वर्तमान में अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन के चेयरमैन अज़ीम प्रेमजी ने झारखंड राज्य के इस कदम की सराहना की है। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि झारखंड राज्य अपने विकास के लिए गंभीर और संगठित प्रयास कर रहा है।
Jharkhand News: झारखंड में मेडिकल कॉलेज की स्थापना करेगा अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन
अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन झारखंड राज्य में एक मेडिकल कॉलेज और अस्पताल और विश्वविद्यालय की स्थापना कर रहा है, जो एक बहुत बड़ा निवेश है। झारखंड सरकार से हमें निरंतर सहयोग और एक सक्रिय व सकारात्मक दृष्टिकोण का अनुभव हुआ है। हमारा अनुभव बहुत अनुकूल रहा है। मैं भारत और दुनिया भर के निवेशकों का स्वागत करता हूँ कि वे झारखंड में निवेश करने पर विचार करें। मैं राज्य के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूँ।”
मालूम हो कि अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा रांची के इटकी में एक विश्वविद्यालय, 1300 बेड का अस्पताल, एक मेडिकल कॉलेज तथा एक स्कूल की स्थापना की जा रही है, जो राज्य में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








