Jharkhand News: आजसू पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने राज्य के स्वास्थ्य एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री इरफान अंसारी के बिगड़े बोल पर निशाना साधा है और कहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने मंत्री इरफान अंसारी की हरकतों पर लगाम लगाएं या कैबिनेट से बाहर कर दें, क्योंकि वह डीलरों को गरीब जनता का राशन चोरी करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।
प्रभाकर ने कहा कि इरफान अंसारी ने शुक्रवार को जामताड़ा नगर भवन में खाद्य आपूर्ति विभाग के 4जी इ–पॉस मशीन वितरण कार्यक्रम में उपायुक्त की उपस्थिति में कह दिया कि आम जनता को मिलने वाले अनाज में राशन डीलरों द्वारा आधा किलो की कटौती करना कोई पाप नहीं, क्योंकि उनके भी बाल बच्चे हैं।
Jharkhand News: सरकार ने 8 माह से राशन डीलरों का कमीशन नहीं दिया
प्रभाकर ने कहा कि एक तरफ सरकार ने 8 माह से राशन डीलरों का कमीशन नहीं दिया है, वहीं उन्हें भ्रष्टाचार के लिए मंत्री द्वारा प्रोत्साहित करने से गलत संदेश जा रहा है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक मंत्री भ्रष्टाचार की वकालत खुले मंच से कर रहा है और कानून की धज्जियां उड़ा रहा है।
Read More-IPL 2026 से पहले KKR का बड़ा फैसला-मुस्तफिजुर रहमान टीम से बाहर, जाने वजह
प्रभाकर ने कहा कि कुछ दिनों पूर्व इरफान अंसारी ने जामताड़ा उपायुक्त की उपस्थिति में अपने समर्थकों से कह दिया था कि एसआईआर के लिए बीएलओ के आने पर उसे बांधकर रखें। तीन दिन पहले मंत्री जी का एक फोटो वायरल हुआ जिसमें वह अपने विधानसभा क्षेत्र में ही बिना हेलमेट स्कूटी चला रहे हैं।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








