Jharkhand: झारखंड सरकार ने राज्य पुलिस में लंबे समय से प्रतीक्षित प्रोन्नति प्रक्रिया को गति दे दी है। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने पुलिस निरीक्षकों (Inspector) को उप पुलिस अधीक्षक (DSP) के पद पर पदोन्नत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। विभाग ने पुलिस मुख्यालय से 25 रिक्त पदों के लिए आवश्यक प्रतिवेदन, सेवा अभिलेख (Service Records) और अन्य जरूरी दस्तावेज जल्द उपलब्ध कराने को कहा है। इस संबंध में गृह विभाग के अवर सचिव अजीत कुमार सिंह की ओर से आधिकारिक पत्र जारी किया गया है।
19 से बढ़कर 25 हुईं DSP पदों की रिक्तियां
गृह विभाग द्वारा जारी पत्र के अनुसार, पहले राज्य पुलिस सेवा में डीएसपी के 19 मूल कोटि पदों पर प्रोन्नति के लिए प्रस्ताव मांगा गया था। अब रिक्त पदों की संख्या बढ़ाकर 25 कर दी गई है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग द्वारा आरक्षण रोस्टर के अनुमोदन के बाद इन पदों का वर्गवार विवरण भी तय कर दिया गया है।DSP पदों का विवरण
| श्रेणी | रिक्त पद |
| अनारक्षित (UR) | 14 |
| अनुसूचित जनजाति (ST) | 08 |
| अनुसूचित जाति (SC) | 03 |
| कुल | 25 |
DGP से मांगे गए सेवा अभिलेख और जरूरी दस्तावेज
गृह विभाग ने झारखंड राज्य पुलिस सेवा नियमावली और कार्मिक विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रोन्नति के दायरे में आने वाले पुलिस निरीक्षकों, परिचारी प्रवरों एवं प्रारक्ष निरीक्षकों का विस्तृत विवरण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। इसके अलावा संबंधित अधिकारियों के सर्विस रिकॉर्ड, गोपनीय अभिलेख और अन्य आवश्यक दस्तावेज डिजिटल एवं मैनुअल दोनों प्रारूपों में जल्द से जल्द उपलब्ध कराने को कहा गया है, ताकि विभागीय प्रोन्नति समिति (DPC) की प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके।प्रोन्नति प्रक्रिया में आएगी तेजी
गृह विभाग के इस निर्देश के बाद माना जा रहा है कि झारखंड पुलिस में डीएसपी पद पर पदोन्नति की प्रक्रिया अब तेजी से आगे बढ़ेगी। आवश्यक दस्तावेज प्राप्त होने के बाद विभागीय स्तर पर प्रोन्नति से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी और पात्र पुलिस अधिकारियों को इसका लाभ मिल सकेगा। ये भी पढ़ें: Sahibganj: शराब के नशे में पिता बना हैवान, सोते हुए इकलौते बेटे पर कुल्हाड़ी से किया हमला
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video








