प्रतिमा स्थल को दिया जा रहा अंतिम रूप
प्रतिमा अनावरण को लेकर विद्यालय परिसर में युद्ध स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। जेसीबी मशीनों से पूरे मैदान की साफ-सफाई और समतलीकरण कराया जा रहा है। वहीं, विद्यालय के पुराने और जर्जर भवन को हटाकर प्रतिमा स्थल को व्यवस्थित किया गया है। प्रतिमा उसी परिसर में स्थापित की गई है, जहां कार्यक्रम का आयोजन प्रस्तावित है।3 अगस्त तक सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश
उपायुक्त ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया है कि 3 अगस्त तक सभी निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य पूर्ण कर दिए जाएं। बिजली विभाग भी बरलंगा से नेमरा तक जर्जर पोल, तार और ट्रांसफॉर्मरों को बदलने के कार्य में जुटा है, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की तकनीकी बाधा न आए। शनिवार देर शाम एसडीएम कृष्ण मुरारी तिर्की ने भी प्रतिमा स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मौके पर गोपनीय प्रभारी रवींद्र कुमार गुप्ता, थाना प्रभारी अशोक कुमार और अंचल अधिकारी सीताराम महतो सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








