बुधवार, अक्टूबर 7, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
Khabar Mantra

Jharkhand में वोटर लिस्ट अभियान को लेकर नए निर्देश, शिक्षकों और वोलेंटियर्स की जिम्मेदारियां तय

Jharkhand News: झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में शिक्षकों की भूमिका स्पष्ट की। कहा- पढ़ाई के साथ पात्र नागरिकों को मतदाता सूची से जोड़ना भी जरूरी, जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को जारी किए निर्देश।

जुलाई 2, 2026
in झारखंड Jharkhand News, रांची Ranchi
A A
New guidelines issued for the voter list campaign in Jharkhand

New guidelines issued for the voter list campaign in Jharkhand; responsibilities of teachers and volunteers defined

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~11 मिनट•हिंदी बुलेटिन

Jharkhand: झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision- SIR) के दौरान शिक्षकों को वोलेंटियर के रूप में तैनात किए जाने को लेकर स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को शिक्षित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है, लेकिन इसके साथ-साथ प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक को मतदाता सूची से जोड़ना भी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उतना ही महत्वपूर्ण है, ताकि कोई भी नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रह जाए।

Table of Contents

Toggle
    • ये भी पढ़ें: सिर्फ एक ऐप और बीच सड़क पर बंद हो सकता है ई-रिक्शा, BAT-BMS App ने बढ़ाई टेंशन
  • निर्वाचन कार्य के लिए अन्य विभागों के कर्मचारियों की भी पड़ती है जरूरत
    • प्रवासी मजदूर और दस्तावेजों के अभाव में छूट रहे पात्र मतदाता
      • वृद्ध, दिव्यांग और गरीब मतदाताओं की मदद करेंगे वोलेंटियर्स
        • Jharkhand जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को जारी किए गए छह प्रमुख निर्देश
        • लोकतंत्र को मजबूत बनाने पर जोर
    • ये भी देखें: Khabarmantralive के यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि विभिन्न हितधारकों और मीडिया के माध्यम से यह जानकारी मिली थी कि कुछ स्थानों पर वोलेंटियर के रूप में कार्यरत शिक्षकों को शिक्षण कार्य और मतदाता सूची पुनरीक्षण दोनों जिम्मेदारियां निभाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसे देखते हुए सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

📌 यह भी पढ़ें:
  • मां रूपी सोरेन की जिंदगी से सीखिए वो बातें, जो शायद हमें बहुत देर से समझ आती हैं
  • पद नहीं, परिवार की ताकत थीं रूपी सोरेन, जानिए उनकी अनकही कहानी
  • झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 9 अधिकारियों की नई पोस्टिंग; जानें किसे कहां भेजा गया

ये भी पढ़ें: सिर्फ एक ऐप और बीच सड़क पर बंद हो सकता है ई-रिक्शा, BAT-BMS App ने बढ़ाई टेंशन

निर्वाचन कार्य के लिए अन्य विभागों के कर्मचारियों की भी पड़ती है जरूरत

के. रवि कुमार ने कहा कि निर्वाचन सेवा में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों की संख्या सीमित होती है। ऐसे में चुनाव और उससे जुड़े कार्यों के संचालन के लिए अन्य विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति आवश्यक हो जाती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिक्षकों को केवल विशेष परिस्थितियों में ही वोलेंटियर बनाया गया है, जहां अन्य सरकारी कर्मियों की उपलब्धता नहीं थी। पहले से ही प्रयास किया गया है कि शिक्षकों को चुनावी कार्यों में न्यूनतम स्तर पर लगाया जाए।

प्रवासी मजदूर और दस्तावेजों के अभाव में छूट रहे पात्र मतदाता

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने अपने क्षेत्रीय दौरों का अनुभव साझा करते हुए बताया कि बड़ी संख्या में पात्र नागरिक, विशेषकर प्रवासी मजदूर, केवल पहचान संबंधी दस्तावेजों की कमी के कारण अब तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं।

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट

उन्होंने स्पष्ट किया कि मतदाता बनने के लिए भारतीय नागरिक होना, 18 वर्ष की आयु पूरी करना और संबंधित विधानसभा क्षेत्र का सामान्य निवासी होना आवश्यक है। कई प्रकार के दस्तावेज स्वीकार्य हैं तथा विशेष परिस्थितियों में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO) और सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (AERO) सुनवाई के बाद भी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल कर सकते हैं।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

वृद्ध, दिव्यांग और गरीब मतदाताओं की मदद करेंगे वोलेंटियर्स

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार वोलेंटियर्स का मुख्य उद्देश्य वृद्ध, बीमार, दिव्यांग (PwD), आर्थिक रूप से कमजोर तथा अन्य संवेदनशील वर्गों के मतदाताओं की सहायता करना है, ताकि उन्हें मतदाता सूची में नाम जुड़वाने या सत्यापन प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Jharkhand जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को जारी किए गए छह प्रमुख निर्देश

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को पत्र जारी कर वोलेंटियर्स की जिम्मेदारियां स्पष्ट की हैं।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
  1. अनमैप्ड मतदाताओं की पहचान और सहायता

वोलेंटियर्स बीएलओ के साथ मिलकर ऐसे मतदाताओं की पहचान करेंगे जिनका नाम अभी तक सही तरीके से मैप नहीं हो पाया है। वे मतदाताओं को आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी देंगे और उनका नाम पूर्व मतदाता सूची में खोजने तथा एन्यूमरेशन फॉर्म भरने में सहायता करेंगे।

  1. नए पात्र नागरिकों का मतदाता पंजीकरण

वोलेंटियर्स 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं का फॉर्म-6 भरवाने में सहायता करेंगे। साथ ही ऐसे वयस्क नागरिकों की भी पहचान करेंगे, जो वर्षों पहले पात्र होने के बावजूद अब तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने उदाहरण देते हुए बताया कि तोरपा विधानसभा क्षेत्र के दौरे में तीन ऐसे आदिवासी नागरिक मिले जिनकी उम्र 40 वर्ष से अधिक थी, लेकिन आधार कार्ड नहीं बनने के कारण वे आज तक मतदाता नहीं बन पाए। इसी तरह रांची के रातू रोड क्षेत्र में भी लगभग 40 वर्षीय एक व्यक्ति मतदाता सूची से बाहर मिला।

उन्होंने निर्देश दिया कि ऐसे मामलों की पहचान कर संबंधित एईआरओ को रिपोर्ट भेजी जाए ताकि किसी भी पात्र नागरिक का नाम छूटने न पाए।

  1. बीएलओ-बीएलए-2 बैठकों का रिकॉर्ड तैयार करना

जहां बीएलओ बैठक की कार्यवाही लिखने में कठिनाई महसूस करते हैं, वहां वोलेंटियर्स बैठक की कार्यवाही का दस्तावेजीकरण करेंगे।

  1. एएसडीडी सूची तैयार करने में सहयोग

वोलेंटियर्स बीएलओ को उन मतदाताओं की सूची तैयार करने में सहयोग करेंगे जिनके एन्यूमरेशन फॉर्म प्राप्त नहीं हो सके हैं। इसमें मृत्यु, स्थायी रूप से स्थानांतरित, अनुपस्थित, पहले से पंजीकृत अथवा फॉर्म पर हस्ताक्षर करने से इनकार करने वाले मतदाता शामिल होंगे।

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

  1. मतदाता जागरूकता अभियान चलाना

वोलेंटियर्स निर्वाचन आयोग द्वारा जारी पोस्टर, पर्चे और अन्य जागरूकता सामग्री के माध्यम से लोगों को मतदाता सूची पुनरीक्षण और मतदान के महत्व की जानकारी देंगे।

  1. क्षेत्रीय समस्याओं की सूचना अधिकारियों तक पहुंचाना

यदि किसी बीएलओ को स्वास्थ्य, पारिवारिक, तकनीकी या अन्य कारणों से कार्य करने में कठिनाई हो रही है अथवा किसी प्रकार का दबाव बनाया जा रहा है, तो वोलेंटियर्स इसकी जानकारी संबंधित एईआरओ, ईआरओ या जिला निर्वाचन पदाधिकारी को देंगे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि वोलेंटियर्स किसी भी परिस्थिति में बीएलओ ऐप पर डेटा एंट्री या तकनीकी संचालन का कार्य नहीं करेंगे। यदि ऐप संचालन में कोई समस्या आती है तो इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दी जाएगी।

इसके अलावा यदि कोई व्यक्ति गलत जानकारी या फर्जी घोषणा देकर मतदाता बनने का प्रयास करता है तो वोलेंटियर्स इसकी सूचना भी तत्काल निर्वाचन अधिकारियों को देंगे, जिसके बाद कानून के अनुसार जांच और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

लोकतंत्र को मजबूत बनाने पर जोर

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों की शिक्षा और पात्र नागरिकों का मतदाता पंजीकरण, दोनों ही समान रूप से महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां हैं। निर्वाचन आयोग का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र भारतीय नागरिक केवल दस्तावेजों की कमी या प्रशासनिक कारणों से अपने मताधिकार से वंचित न रह जाए।

ये भी देखें: Khabarmantralive के यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें

Ritika Singh
Ritika Singh

कंटेंट राइटर एवं रिपोर्टर, खबर मन्त्र। झारखंड के स्थानीय समाचार, महिला विकास, कला और लाइफस्टाइल खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स

Related Posts

रूपी सोरेन व्हीलचेयर पर बैठी हैं और उनके पास हेमंत सोरेन सफेद वस्त्रों में बैठे नजर आ रहे हैं।
झारखंड Jharkhand News

मां रूपी सोरेन की जिंदगी से सीखिए वो बातें, जो शायद हमें बहुत देर से समझ आती हैं

अक्टूबर 7, 2026
शिबू सोरेन और रूपी सोरेन एक कार्यक्रम में साथ बैठे हुए, ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर
झारखंड Jharkhand News

पद नहीं, परिवार की ताकत थीं रूपी सोरेन, जानिए उनकी अनकही कहानी

अक्टूबर 7, 2026
झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 9 अधिकारियों की नई पोस्टिंग; जानें किसे कहां भेजा गया
झारखंड Jharkhand News

झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 9 अधिकारियों की नई पोस्टिंग; जानें किसे कहां भेजा गया

अक्टूबर 7, 2026
Next Post
शूटर फिल्म देखकर प्रेमिका की हत्या-बॉयफ्रेंड और पत्नी ने 4 लाख में रची साजिश, 9 गिरफ्तार

शूटर फिल्म देखकर प्रेमिका की हत्या-बॉयफ्रेंड और पत्नी ने 4 लाख में रची साजिश, 9 गिरफ्तार

रांची में 4 जुलाई को होगा ऐतिहासिक कॉन्क्लेव, झारखंड की 9 क्षेत्रीय भाषाओं को बचाने की बड़ी पहल

रांची में 4 जुलाई को होगा ऐतिहासिक कॉन्क्लेव, झारखंड की 9 क्षेत्रीय भाषाओं को बचाने की बड़ी पहल

रूपी सोरेन व्हीलचेयर पर बैठी हैं और उनके पास हेमंत सोरेन सफेद वस्त्रों में बैठे नजर आ रहे हैं।

मां रूपी सोरेन की जिंदगी से सीखिए वो बातें, जो शायद हमें बहुत देर से समझ आती हैं

अक्टूबर 7, 2026

पद नहीं, परिवार की ताकत थीं रूपी सोरेन, जानिए उनकी अनकही कहानी

झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 9 अधिकारियों की नई पोस्टिंग; जानें किसे कहां भेजा गया

Breaking News: नहीं रही सीएम हेमंत सोरेन की मां रुपी सोरेन, हिल व्यू अस्पताल में निधन

रांची में दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, चेन छिनतई और भीड़ प्रबंधन पर रहेगी नजर

रांची में भाजपा ने पीएम मोदी का संबोधन सुना, सेवा ज्योति यात्रा निकाली

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts