झारखंड का मौसम: झारखंड की राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में इस बार मई की शुरुआत तपती धूप से नहीं, बल्कि ठंडी फुहारों और गरज-चमक के साथ हुई है। अप्रैल की भीषण गर्मी के बाद मौसम ने ऐसी करवट ली है कि अब मई का पहला सप्ताह पूरी तरह राहत भरा रहने वाला है। अगले तीन दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश की आशंका है।
मौसम विभाग (IMD) के ताजा बुलेटिन के अनुसार, बार-बार बन रहे साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से इस बार तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे ही रहने की उम्मीद है।
4 मई 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाए
मौसम केंद्र रांची ने 4 मई के लिए विशेष चेतावनी जारी की है। इस दिन रांची और आसपास के इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस दिन 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही कई हिस्सों में ओलावृष्टि (Hailstorm) और भारी वज्रपात की आशंका है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।
आमतौर पर मई के महीने में झारखंड का पारा 42 से 45 डिग्री तक पहुंच जाता था, लेकिन इस बार हालात अलग हैं।
-
तापमान का अनुमान: पूरे मई महीने में पारा 40 डिग्री के नीचे रहने के आसार हैं।
-
पिछले साल का रिकॉर्ड: साल 2024 में तापमान 42.2 डिग्री तक गया था, लेकिन इस बार इसके टूटने की संभावना न के बराबर है।
-
वजह: वायुमंडल में लगातार बन रहे वेदर सिस्टम और नमी के कारण तापमान नियंत्रित बना हुआ है।
6 मई को गरज के साथ बारिश की आशंका
मौसम विभाग ने 3 से 8 मई तक के लिए विस्तृत अलर्ट जारी किया है:
-
3 मई: राज्य के अधिकांश हिस्सों में 40-50 किमी की रफ्तार से हवाएं और बिजली गिरने की संभावना।
-
4 मई: सबसे खतरनाक दिन, तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि और तूफानी हवाएं।
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषणExclusive -
5-6 मई: गरज के साथ बारिश जारी रहेगी, हल्की नमी से मौसम सुहाना रहेगा।
-
7-8 मई: छिटपुट बारिश और बादलों की आवाजाही से गर्मी से राहत जारी रहेगी।
प्रशासन की सलाह: लापरवाही पड़ सकती है भारी
लगातार हो रहे वज्रपात और तेज आंधी को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर शरण लें और पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचें।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








