Jharkhand: झारखंड यूथ कांग्रेस में फिलहाल हलचल की स्थिती नजर आ रही है। ऐसा इस लिए क्योंकि प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पार्टी ने उनका पद फिलहाल होल्ड कर दिया है। यह निर्णय उनके खिलाफ लगे अनुशासनहीनता के बाद लिया गया है। बता दें कि जून के पहले सप्ताह में झारखंड युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव आयुष अग्रवाल ने प्रदेश अध्यक्ष पर अनूशासनहीनता का आरोप लगाया था। जिसके बाद संगठन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है औऱ जांच पूरी होने तक उन्हें अध्यक्ष पद की जिम्मेदारियों से दूर कर दिया गया है।
प्रदेश महासचिव आयुष अग्रवाल ने लगाया आरोप
झारखंड युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव आयुष अग्रवाल ने यह आरोप लगाया था कि जून महिने के शुरूआती सप्ताह में रात 1.30 बजे सर्किट हाउस में यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव शराब के नशे में वहां पहुंचे औऱ 15-20 लोगों की उपस्थिति में आयुष अग्रवाल के साथ गाली गलौज करने लगे। साथ ही वहां मौजूद नवनीत, मुरारी और फहद के साथ असम्मानजनक व्यवहार किया गया। जिसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर बनी जांच समिति जिसमें पूर्व महासचिव यूथ कांग्रेस की सीता राम, प्रतिभा रघुवंशी और लेनिन प्रसाद ने कारवाई कि अनुशंसा की। फिलहाल शिकायतों के आधार पर कांग्रेस नेतृत्व ने कार्रवाई करते हुए यह फैसला लिया है।
झारखंड यूथ कांग्रेस की राजनीति में हलचल तेज
वहीं, इस मामले के सामने आने के बाद झारखंड यूथ कांग्रेस की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच इस फैसले को लेकर अलग-अलग चर्चा चल रही है। वहीं सभी नजर कांग्रेस नेतृत्व के अगले फैसले और जांच रिपोर्ट पर टिकी हुई है। जानकारी के अनुसार आपकों बता दें कि कुमार गौरव फिलहाल दिल्ली में है। अब देखना होगा की पार्टी कड़ी कार्रवाई करेगी या फिर कुमार गौरव को दोबारा जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

न्यूज डेस्क राइटर, खबर मन्त्र। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल जगत और वायरल समसामयिक विषयों पर त्वरित और सटीक समाचार संपादन।








