Ranchi: राजधानी रांची के टाना भगत इंडोर स्टेडियम में आयोजित नव चयनित इंटर एवं स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य का नियुक्ति पत्र वितरण मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा किया गया। जिसमें कुल 1042 सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र सौपा गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, वृत्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर समेत स्कुली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
Read More: Breaking News: 2 जुलाई को झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक, कई प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
कार्यक्रम में जिन अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया उनमें 274 पहली से पांचवी कक्षा के शिक्षक थे। वहीं 768 अभ्यर्थियों की नियुक्ति छठी से आठवीं कक्षा के लिए किया गया है। स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्यों में सामाजिक विज्ञान के 387, गणित एवं विज्ञान के 231 तथा भाषा विषय के 150 सहायक आचार्य सम्मिलित हुए है।
पलामू जिला को मिला सबसे अधिक आचार्य
वहीं जिलावार नियुक्ति की बात करें तो सबसे अधिक पलामू जिले के लिए कुल 123 सहायक आचार्यों ने नियुक्ति पत्र प्पाप्त किया। इसी तरह गिरिडीह के लिए 92, कोडरमा के लिए 81, साहिबगंज के लिए 63, पश्चिमी सिंहभूम के लिए 61, देवघर के लिए 59, दुमका के लिए 54, गोड्डा के लिए 53 सहायक आचार्यों की नियुक्ति हुई है। वहीं पाकुड़ के लिए 51, धनबाद के लिए 42, लातेहार के लिए 41, पूर्वी सिंहभूम के लिए 39 जामताड़ा के लिए 39, रांची के लिए 36, सरायकेला-खरसावां के लिए 34, गढ़वा के लिए 34, गुमला के लिए 27, सिमडेगा के लिए 21, खूंटी के लिए 12, लोहरदगा के लिए 11, बोकारो के लिए 24, हजारीबाग के लिए 15 तथा रामगढ़ के लिए सबसे कम चार सहायक आचार्यों ने नियुक्ति प्राप्त किया है।
आने वाले भविष्य आप तय करेंगे. सीएम हेमंत
इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी आचार्यों को बधाई देते हुए कहा कि आपकों एक ऐरे क्षेत्र की जिम्मेदारी दी जा रही है। जिससे आने वाला भविष्य तैयार होगा। हमारी आने वाली पीढी अपने पैरों पर खड़ी होगी। उन्होंने आगे कहा कि सरकारी संस्थानों में बहुत उंगलियां उठाई जाती है। ऐसे में सभी वर्गों कि जिम्मेदारी आपके कंधों पर है। उन्होंने कहा कि बदलाव का मूल कारण है ज्ञान, वरना इंसान भी एक जानवर के समान है। हम लोग जानवरों से अलग इसीलिए कहे जाते है। हमें सोचने की क्षमता है। जैसा हम व्यवहार करते है, उसका असर हमारे समाज पर पड़ता है।

न्यूज डेस्क राइटर, खबर मन्त्र। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल जगत और वायरल समसामयिक विषयों पर त्वरित और सटीक समाचार संपादन।









