Ranchi: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं को रद्द करने और सीबीआई जांच की मांग को लेकर छात्रों का आंदोलन रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारी छात्रों ने रविवार को जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंककर विरोध जताया।
छात्र नेता रविंद्र पासवान ने कहा कि आंदोलन शुरू होने के समय राहुल गांधी ने फोन पर आश्वासन दिया था कि 15 अगस्त तक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन छात्रों की मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं करते हैं तो कांग्रेस झारखंड सरकार से समर्थन वापस लेगी।
सिर्फ आश्वासन मिल रहा, मांगों पर कार्रवाई नहीं हो रही-JPSC-JSSC अभ्यर्थी
छात्रों का कहना है कि 15 अगस्त बीतने के बाद भी सरकार की ओर से उनकी मांगों पर कोई ठोस पहल नहीं हुई। छात्रों ने कहा कि उन्हें लगातार आश्वासन मिल रहा है, लेकिन मांगों पर कार्रवाई नहीं हो रही। इसी के विरोध में दोनों नेताओं का पुतला दहन किया गया। इधर, मुंबई से अभिनेत्री कुनिका सदानंद आंदोलनकारी छात्रों से मिलने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचीं। उन्होंने छात्रों से बातचीत की और भूख हड़ताल कर रही छात्रा से भी मुलाकात की।फिलहाल मांग को सीआईडी जांच तक सीमित रखने की अपील
मीडिया से बातचीत में कुनिका ने कहा कि वह छात्रों को समझाने और उनका समर्थन करने आई हैं। सीबीआई जांच की मांग पर उन्होंने व्यावहारिक पहलू पर विचार करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सीबीआई के पास कई मामले लंबित हैं और जांच में समय लग सकता है। उन्होंने छात्रों से फिलहाल मांग को सीआईडी जांच तक सीमित रखने पर विचार करने की अपील की। आंदोलन के दौरान पांच छात्र अब भी भूख हड़ताल पर हैं। इनमें तीन सदर अस्पताल में भर्ती हैं और वहीं अनशन कर रहे हैं। 14 दिनों से अनशन कर रहे देवेंद्रनाथ महतो को तिरंगा यात्रा में शामिल होने से पुलिस ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए रोक दिया। इस दौरान छात्र नेताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video











