पुलिस जांच के मुताबिक, लापता हुए दोनों बच्चे सोमवार को स्कूल गए थे, लेकिन स्कूल की छुट्टी के बाद घर वापस नहीं लौटे। जब काफी देर तक बच्चे घर नहीं पहुंचे तो परिजनों की चिंता बढ़ती चली गई। उन्होंने अपने स्तर पर रिश्तेदारों, दोस्तों और संभावित ठिकानों पर बच्चों की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
परेशान परिजनों ने तुरंत तिलैया डैम ओपी पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई और बच्चों की सुरक्षित वापसी की गुहार लगाई।
एसपी के निर्देश पर बनी विशेष टीम
मामले की गंभीरता को देखते हुए कोडरमा एसपी कुमार शिवाशीष के निर्देश पर एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए स्कूल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तथा स्कूल के शिक्षकों और सहपाठियों से पूछताछ की।तकनीकी सेल और नेटवर्क कार्रवाई के आधार पर पुलिस ने मंगलवार देर रात धनबाद रेलवे स्टेशन से दोनों बच्चों को सुरक्षित ढूंढ निकाला।
Also Read: कोडरमा घाटी में बेकाबू ट्रक का कहर-दो दुकानों को रौंदा, एक घायल
अपहरण नहीं, प्रेम प्रसंग का निकला मामला
पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह साफ हो गया है कि दोनों बच्चों का किसी ने अपहरण नहीं किया था, बल्कि वे अपनी मर्जी से घर से भागे थे। पुलिस के अनुसार, यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने राहत की सांस लेते हुए दोनों बच्चों को अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर अभिभावकों को अपने बच्चों की गतिविधियों पर विशेष ध्यान देने और उनके साथ दोस्ताना संवाद बनाए रखने की जरूरत पर सोचने पर मजबूर कर दिया है।

Akash Kumar Singh is an IT Executive & SEO Specialist at Khabar Mantra. A Full-Stack Developer, AI/ML Engineer, and EdTech Founder (Dilwado), he scales platforms serving 10K+ students, commands a 400K+ subscriber tech channel, and drives high-performance web growth.









