बुधवार, सितम्बर 23, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
Khabar Mantra

तीन बोरी सिक्के लेकर जा रही थी बस! पुलिस ने रोका तो सामने आया हैरान करने वाला मामला

डुबुडीही चेकपोस्ट के पास डिटेक्टिव डिपार्टमेंट ने यात्री बस की तलाशी ली; एक, दो, पांच, दस और 20 रुपये के सिक्के बरामद, फिलहाल किसी ने नहीं किया दावा।

सितम्बर 23, 2026
in धनबाद Dhanbad
A A
A bus was carrying three sacks of coins! When the police stopped it, a surprising matter came to light.

A bus was carrying three sacks of coins! When the police stopped it, a surprising matter came to light.

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें

आसनसोल/कुल्टी: बस में आमतौर पर यात्री अपना सामान लेकर सफर करते हैं, लेकिन पश्चिम बंगाल के कुल्टी में एक यात्री बस की तलाशी के दौरान पुलिस को कुछ ऐसा मिला, जिसने जांच का रुख बदल दिया। डुबुडीही चेकपोस्ट के पास बस से सिक्कों से भरी तीन बोरियां बरामद की गई हैं। बरामद सिक्कों की कीमत तीन लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

Table of Contents

📌 यह भी पढ़ें:
  • लाइफलाइन अस्पताल में मरीज के मरने पर हंगामा, रिश्तेदारों ने लगाया लापरवाही का आरोप
  • बर्नपुर कारखाना परिसर में चोरी की कोशिश नाकाम, RPF के हत्थे चढ़े चार आरोपी
  • ब्रेजा कार और टोटो की भीषण टक्कर, आधा दर्जन से अधिक घायल

Toggle
  • बस रोकी और तलाशी ली तो मिलीं तीन बोरियां
  • सबसे बड़ा सवाल- सिक्के आखिर किसके थे?
  • बिहार से कहां और किसके पास पहुंचने थे सिक्के?

यह कार्रवाई मंगलवार तड़के आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के डिटेक्टिव डिपार्टमेंट (DD) की टीम ने की। पुलिस को सूचना मिली थी कि बिहार से बड़ी मात्रा में सिक्के पश्चिम बंगाल लाए जा रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर टीम ने 19 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर निगरानी बढ़ाई थी।

बस रोकी और तलाशी ली तो मिलीं तीन बोरियां

पुलिस टीम ने संदिग्ध यात्री बस को डुबुडीही चेकपोस्ट के पास रोका। बस की तलाशी के दौरान तीन बोरियां मिलीं। जब इन्हें खोला गया तो अंदर बड़ी संख्या में सिक्के रखे हुए थे।

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report

पुलिस के अनुसार, बरामद सिक्कों में एक, दो, पांच, दस और 20 रुपये के सिक्के शामिल हैं। इनकी कुल अनुमानित कीमत तीन लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

सबसे बड़ा सवाल- सिक्के आखिर किसके थे?

तलाशी के दौरान बस में मौजूद यात्रियों, चालक और खलासी से सिक्कों के बारे में पूछताछ की गई। हालांकि, फिलहाल किसी ने भी इन बोरियों पर अपना दावा नहीं किया।

किसी व्यक्ति के सामने नहीं आने के बाद पुलिस ने सिक्कों को जब्त कर लिया है। फिलहाल इस मामले में किसी गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage

बिहार से कहां और किसके पास पहुंचने थे सिक्के?

अब पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि इतनी बड़ी मात्रा में सिक्के बिहार से कहां से लाए गए थे और इन्हें पश्चिम बंगाल में किसके पास पहुंचाया जाना था।

पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि सिक्कों को बस के जरिए भेजने के पीछे कोई सामान्य कारोबारी वजह थी या मामला किसी वित्तीय लेनदेन से जुड़ा है। इसके अलावा पुलिस सिक्कों के स्रोत और संभावित प्राप्तकर्ता के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

फिलहाल पुलिस ने बरामद सिक्कों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि तीन बोरी सिक्के आखिर किसके थे और इन्हें बिहार से बंगाल क्यों ले जाया जा रहा था।

 

 

 

 

 

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

 

WhatsApp Image 2026 08 21 at 2.16.13 PM
VIKASH KR

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra

विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।

5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates

Related Posts

Uproar at Lifeline Hospital following patient's death; relatives allege negligence.
झारखंड Jharkhand News

लाइफलाइन अस्पताल में मरीज के मरने पर हंगामा, रिश्तेदारों ने लगाया लापरवाही का आरोप

सितम्बर 23, 2026
Attempted theft at Burnpur plant premises foiled; four accused nabbed by RPF.
क्राइम Crime

बर्नपुर कारखाना परिसर में चोरी की कोशिश नाकाम, RPF के हत्थे चढ़े चार आरोपी

सितम्बर 22, 2026
ब्रेजा कार और टोटो की भीषण टक्कर, आधा दर्जन से अधिक घायल
धनबाद Dhanbad

ब्रेजा कार और टोटो की भीषण टक्कर, आधा दर्जन से अधिक घायल

सितम्बर 21, 2026
Next Post
Jharkhand Congress attacks the Centre over the MMDR Act, says it will impact the state's rights and revenue.

MMDR कानून पर झारखंड कांग्रेस का केंद्र पर हमला, कहा- राज्य के हक और राजस्व पर पड़ेगा असर

Major change to Airtel's ₹999 plan! Now get a benefit that will make you say, "I had no idea about this."

Airtel के ₹999 वाले प्लान में हुआ बड़ा बदलाव! अब मिलेगा ऐसा फायदा, जानकर कहेंगे- ये तो पता ही नहीं था

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Major change to Airtel's ₹999 plan! Now get a benefit that will make you say, "I had no idea about this."

Airtel के ₹999 वाले प्लान में हुआ बड़ा बदलाव! अब मिलेगा ऐसा फायदा, जानकर कहेंगे- ये तो पता ही नहीं था

सितम्बर 23, 2026

MMDR कानून पर झारखंड कांग्रेस का केंद्र पर हमला, कहा- राज्य के हक और राजस्व पर पड़ेगा असर

तीन बोरी सिक्के लेकर जा रही थी बस! पुलिस ने रोका तो सामने आया हैरान करने वाला मामला

लाइफलाइन अस्पताल में मरीज के मरने पर हंगामा, रिश्तेदारों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Ranchi में संदिग्ध हालात में मौत! खटाल में मिला शव, हत्या या आत्महत्या पर जांच जारी

Heavy Rain Alert: इस राज्य में बारिश ने बढ़ाई टेंशन! 10 जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद, जानें पूरा अपडेट

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Next Article
x

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • About Editor
  • About Us
  • Add
  • Contact Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Disclaimer (अस्वीकरण)
  • Editorial Policy
  • Home
  • New Home
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Site Map
  • Sitemap
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Work In Progress
  • YouTube
  • खबर मन्त्र | सबकी बात सबके साथ.
  • नियम और शर्तें (Terms & Conditions)

© 2025 Khabar Mantra