Ranchi: विश्व हाथी दिवस के अवसर पर आज एम.एम.के. हाई स्कूल, बरियातू, रांची में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के बीच हाथियों के संरक्षण, वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करना था।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों ने हाथी के परिधान एवं आकर्षक मास्क पहनकर मनमोहक प्रस्तुति दी इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए चित्रांकन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने हाथी, जंगल, प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित विभिन्न चित्रों के माध्यम से अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
चित्रों के माध्यम से पर्यावरण का संरक्षण का संदेश
विद्यार्थियों ने अपने चित्रों के माध्यम से यह संदेश दिया कि वन्यजीवों और पर्यावरण का संरक्षण मानव जीवन के लिए भी अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की सगूफ़ा नाज़, नीलम कुमारी एवं चांदनी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विद्यालय के निदेशक डॉ. तनवीर अहमद ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों में छोटी उम्र से ही वन्यजीवों और प्रकृति के प्रति प्रेम एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। उन्होंने कहा कि हाथियों का संरक्षण केवल हाथियों को बचाने का प्रयास नहीं, बल्कि हमारे जंगलों और पूरे पारिस्थितिकी तंत्र को सुरक्षित रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video








