Koderma: कोडरमा जिले के जयनगर थाना क्षेत्र से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। नंदोडीह गांव में बुधवार को विवाहिता अर्चना कुमारी का शव उसके ससुराल में बाथरूम के पास संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया। घटना के बाद से ही मृतका का पति संतोष कुमार पंडित और उसके परिजन घर से फरार हैं, जिससे मामला और भी संदिग्ध हो गया है।
बीमारी का बहाना और घर में मिली लाश
मृतका के भाई अनिल पंडित ने बताया कि अर्चना की शादी साल 2018 में धूमधाम से हुई थी। सब कुछ ठीक चल रहा था और अर्चना की दो छोटी बेटियां भी हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से ससुराल पक्ष उसे प्रताड़ित कर रहा था।
बुधवार की सुबह अर्चना की ननद ने फोन कर परिजनों को बताया कि अर्चना की तबीयत बहुत खराब है, लेकिन जब मायके वाले आनन-फानन में नंदोडीह पहुंचे, तो वहां का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। अर्चना बाथरूम के पास मृत पड़ी थी और उसके गले पर फंदे के गहरे निशान थे।
Read More- चिंताजनक: लाखों खर्च के बाद भी यूपीएससी परीक्षा में झारखंड के छात्र पीछे क्यों? चौंकाने वाले वजह
परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
अर्चना के मायके वालों का सीधा आरोप है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है और साक्ष्य मिटाने के लिए शव को बाथरूम के पास फेंक दिया गया। सूचना मिलने पर जयनगर थाना प्रभारी विकास कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
Read More- इंस्टाग्राम चलाने से मना करने पर युवती ने जहर खाकर दे दी जान
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि यह आत्महत्या है या हत्या। फिलहाल, फरार पति और ससुराल वालों की तलाश में छापेमारी जारी है। इस घटना से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है और मृतका के दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








