Ranchi: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने वीरगांव स्थित बीरबेंदिया फोरलेन पुल निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उनके कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और गर्मजोशी से स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारियों ने बताया कि पुल निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और अगले वर्ष तक इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समय-सीमा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि “यह पुल जामताड़ा की लाइफलाइन है और जनता लंबे समय से इसका इंतजार कर रही है।”
जनसभा को संबोधित करते हुए डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि पहले पुल निर्माण कई कारणों से वर्षों तक अटका रहा, लेकिन विधायक बनने के बाद उन्होंने नया पुल बनवाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि सरकार के समक्ष नया प्रस्ताव रखा गया, जिसके बाद परियोजना को आगे बढ़ाया गया।
क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा
मंत्री ने वर्ष 2022 की नाव दुर्घटना का भी जिक्र करते हुए कहा कि उस घटना के बाद उन्होंने क्षेत्र के लिए बेहतर संपर्क व्यवस्था सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने इस परियोजना को प्राथमिकता दी।
Read More- Breaking News: प्रशांत किशोेर ने किया बांकीपुर उपचुनाव लड़ने का ऐलान
उन्होंने कहा कि बीरगांव-मेंझिया के बीच प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज से जामताड़ा में स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सा शिक्षा और रोजगार के नए अवसर विकसित होंगे। उनके अनुसार, इससे क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
Read More- कोडरमा में बिहार पुलिस की रेड! भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने पुल और अन्य विकास परियोजनाओं को लेकर खुशी जताई। पूरे आयोजन में विकास कार्यों और भविष्य की योजनाओं को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








