Bihar News: बिहार में इस साल अक्टूबर-नवंबर में संभावित विधानसभा चुनाव से पहले मानसून सत्र राजनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है. यह सत्र 21 जुलाई से शुरू होकर 25 जुलाई तक चलेगा और कुल चार कार्यदिवस का होगा.
मानसून सत्र का शेड्यूल इस प्रकार है:
21 जुलाई
- सरकार अनुपूरक बजट सदन में पेश करेगी.
- राज्यपाल द्वारा स्वीकृत अध्यादेशों की प्रतियां पटल पर रखी जाएंगी.
- विधानसभा समितियों की रिपोर्टें भी सदन में प्रस्तुत की जाएंगी.
22-23 जुलाई:
- इन दो दिनों में राजकीय विधेयक पेश किए जाएंगे.
- सरकार के अन्य कार्य निपटाए जाएंगे.
24 जुलाई (बुधवार):
- अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी.
- इसके बाद वोटिंग और विनियोग विधेयक पेश किया जाएगा.
25 जुलाई:
- अंतिम दिन गैर सरकारी संकल्पों पर चर्चा की जाएगी.
विपक्ष और सत्ता पक्ष आमने-सामने, गरमाया सियासी माहौल
चुनावी साल होने के चलते, यह सत्र सिर्फ औपचारिक कार्यवाही तक सीमित नहीं रहेगा. महंगाई, बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों पर विपक्ष सरकार को घेरने की रणनीति बना चुका है.
दूसरी ओर, सत्तारूढ़ गठबंधन भी विपक्ष के हर सवाल का जवाब देने के लिए पूरी तैयारी में है. ऐसे में, हर दिन तीखी बहस और हंगामे की पूरी संभावना है.
बिहार विधानसभा का यह मानसून सत्र एक तरफ जहां विधानसभा चुनाव से पहले का अंतिम प्रमुख सत्र हो सकता है, वहीं दूसरी ओर यह तय करेगा कि राज्य में किसका राजनीतिक पलड़ा भारी रहेगा.
संवाददाता, खबर मन्त्र। रांची और आसपास के ग्रामीण अंचलों की नागरिक समस्याएं, मौसम, सड़क हादसे और स्थानीय हलचल की ग्राउंड रिपोर्टिंग।









