Delhi Blast : दिल्ली ब्लास्ट मामले में NIA को एक बड़ी सफलता मिली है। NIA ने श्रीनगर से एक और संदिग्ध आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम जसीर बिलाल वानी उर्फ दानिश बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक दानिश आतंकी उमर का सबसे भरोसेमंद सहयोगी बताया जा रहा है।
Read More-धनबाद में निशा कुमारी हत्याकांड का फैसला : टाटा म्यूचुअल फंड मैनेजर नीरज आनंद को उम्रकैद
ब्लास्ट की प्लानिंग में आतंकी उमर के साथ सक्रियता
NIA की जांच के दौरान पता चला कि जसीर तकनीकी रूप से बेहद सक्षम था और ड्रोन को विस्फोट के लिए मॉडिफाई करता था। आरोपी ने रॉकेट बनाने की कोशिश भी की थी। इसके साथ ही उसपर आरोप है कि वह ब्लास्ट की प्लानिंग में आतंकी उमर के साथ सक्रिय रुप से शामिल था।
Read More-Big Breaking : बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना को फांसी की सजा, हत्या समेत इन मामलो में…
वहीं मामले में दिल्ली से गिरफ्तार आमिर राशिद अली को लेकर भी नए खुलासे सामने आ रही है। NIA की माने तो आमिर ने उमर को IED तैयार करने में उसकी मदद की थी। इसके साथ ही उसे सेफ हाउस दिलवाया था। वहीं ब्लास्ट में इस्तेमाल होने वाली कार भी आमिर के नाम पर रजिस्टर्ड थी।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









