Koderma: कोडरमा सदर थाना क्षेत्र के दिबौर स्थित कोडरमा घाटी में शनिवार सुबह सीमेंट लदा एक अनियंत्रित ट्रक हादसे का शिकार हो गया। बिहार की ओर जा रहा ट्रक ढलान पर पहुंचते ही संतुलन खो बैठा और सामने से आ रहे दूसरे ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद बेकाबू ट्रक सड़क किनारे बनी दो दुकानों में जा घुसा।
दुकान के अंदर सो रहा शख्स घायल
टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों दुकानें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोग सुरक्षित स्थान की ओर भागे और राहत-बचाव में जुट गए। हादसे में दुकान के अंदर सो रहे कन्हाई सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक की टक्कर से दुकान की दीवार उनके ऊपर गिर गई, जिससे उनके पैर में गंभीर चोट आई और पैर टूट गया। स्थानीय लोगों ने उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। ट्रक चालक और उपचालक को भी हल्की चोटें आई हैं। Read More- Breaking News: JPSC अभ्यर्थियों और सरकार के बीच वार्ता खत्म, इन मुद्दों पर हुई चर्चालाखों के नुकसान का अंदाजा, प्रशासन से मुआवजे की मांग
दुकान मालिक सीताराम राणा के अनुसार, हादसे में उनकी दुकान और बगल की कारु साव की दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। फ्रिज, काउंटर, रैक और खाद्य सामग्री समेत दुकान का सामान बर्बाद हो गया। राणा ने करीब 3 लाख रुपये और कारु साव ने लगभग 2 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान बताया है। दोनों दुकानदारों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। घटना की सूचना मिलने पर कोडरमा पुलिस और सड़क सुरक्षा कर्मी सागर गिरी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया। Read More- हजारीबाग में बड़ी मुठभेड़-गैंगस्टर प्रिंस खान के गुर्गे के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से बारिश के कारण सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। उनका आरोप है कि सड़क की खराब स्थिति के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video










