Koderma: कोडरमा जिला दंडाधिकारी स ह उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाए जाने का मामला सामने आया है। जिला प्रशासन ने इसे लेकर लोगों को सतर्क रहने और संदिग्ध प्रोफाइल से आने वाले अनुरोधों व संदेशों पर भरोसा नहीं करने की अपील की है।
फर्जी फेसबुक आईडी के जरिए लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जा रही है
प्रशासन के अनुसार, ‘उत्कर्ष गुप्ता आईएएस’ नाम से बनाई गई फर्जी फेसबुक आईडी के जरिए लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जा रही है। इसके अलावा इस प्रोफाइल से अलग-अलग तरह के संदेश भी भेजे जा रहे हैं।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उपायुक्त अपनी व्यक्तिगत फेसबुक आईडी के माध्यम से किसी नागरिक को फ्रेंड रिक्वेस्ट नहीं भेजते हैं। साथ ही आर्थिक सहायता, धनराशि, व्यक्तिगत जानकारी या किसी अन्य प्रकार का अनुरोध भी नहीं करते हैं।
Read More- कोडरमा में नाबालिगों से मारपीट मामले में पुलिसिया कार्रवाई, 150 अज्ञात ग्रामीणों पर केस
किसी भी फ्रेंड रिक्वेस्ट, संदेश या कॉल के झांसे में नहीं आएं-प्रशासन की अपील
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि ऐसी किसी भी फ्रेंड रिक्वेस्ट, संदेश या कॉल के झांसे में न आएं और अपनी व्यक्तिगत अथवा बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें। फर्जी प्रोफाइल से संपर्क होने पर उसे नजरअंदाज कर संबंधित फेसबुक अकाउंट को रिपोर्ट करने को कहा गया है।
Read More- कोडरमा में तीन नाबालिगों को ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ा! खंभे से बांधा-पुलिस ने छुड़ाया
साइबर अपराध की आशंका होने पर लोगों से नजदीकी थाना या साइबर थाना को सूचना देने की अपील की गई है। जिला प्रशासन ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है और नागरिकों से सोशल मीडिया के इस्तेमाल में सावधानी बरतने को कहा है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.







