Hazaribagh: हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में ट्रांसपोर्टिंग वाहनों पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 13 माइल ट्रांसपोर्ट रोड पर दो हाइवा वाहनों पर हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस ने प्रिंस खान गिरोह से जुड़े संदिग्ध अंकित कुमार पांडेय को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी के दौरान हुई मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी।
एक देसी पिस्तौल, 7.62 एमएम का एक खोखा समेत कई सामान बरामद
हजारीबाग एसपी अमन कुमार ने बताया कि ट्रांसपोर्टिंग वाहनों पर फायरिंग करने वाले प्रिंस खान गिरोह से जुड़े सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने आरोपी के पुलिस मुठभेड़ में घायल होने की पुष्टि की है। मामले में एसपी की ओर से प्रेस वार्ता भी प्रस्तावित है। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल और आरोपी की निशानदेही पर एक देसी पिस्तौल, 7.62 एमएम का एक खोखा, एक मिस फायर गोली, एक जिंदा गोली, एक देसी बम और चार धमकी भरे पर्चे बरामद किए गए हैं। यह मामला बड़कागांव थाना कांड संख्या 133/26 के तहत दर्ज किया गया था। पुलिस ने पिपराडीह निवासी अंकित को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। पुलिस का दावा है कि उसके मोबाइल की जांच में टेलीग्राम के जरिए प्रिंस खान और गिरोह के सदस्यों से बातचीत के साक्ष्य मिले। Read More- Breaking News: JPSC के तीन सदस्यों को सीआईडी ने भेजा समन, परीक्षा गड़बड़ी मामले में बड़ी कार्रवाईपुलिस टीम पर गोली चलाकर भागने की कोशिश
पुलिस के मुताबिक, बरामदगी के लिए गैस प्लांट के पास ले जाने के दौरान अंकित ने एक जवान को धक्का दिया और बरामद पिस्तौल से पुलिस टीम पर गोली चलाकर भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग रेफर किया गया। Read More- Breaking News: JPSC अभ्यर्थियों और सरकार के बीच वार्ता खत्म, इन मुद्दों पर हुई चर्चा पुलिस का कहना है कि पूछताछ में अंकित ने 25 जुलाई की रात 13 माइल ट्रांसपोर्ट रोड पर साथियों के साथ फायरिंग करने और धमकी भरे पर्चे छोड़ने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार, हथियार और बम पिपराडीह के पास बंद पड़े गैस प्लांट में छिपाए गए थे।
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video










