Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा अनियमितता मामले की जांच अब आयोग के मौजूदा सदस्यों तक पहुंच गई है। लगातार हो रही गिरफ्तारियों और पूछताछ के बीच अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) ने जेपीएससी की तीन वर्तमान सदस्यों अजिता भट्टाचार्य, अनिमा हांसदा और जमाल अहमद को नोटिस जारी किया है। तीनों को क्रमश: 10, 12 और 14 अगस्त को पूछताछ के लिए उपस्थित होने को कहा गया है।
टीडीपीएल ब्लैकलिस्टेड होने के बावजूद उसे इंपैनल क्यों किया गया
जांच में मुख्य सवाल यह है कि परीक्षा कराने वाली एजेंसी मेसर्स टीएसआर डेटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड (टीडीपीएल) के पहले से ब्लैकलिस्टेड होने के बावजूद उसे इंपैनल और चयनित करने का फैसला कैसे हुआ। सीआईडी इस प्रक्रिया में आयोग के सदस्यों की भूमिका और सहमति की भी जांच करेगी।परिणाम जारी करने से पहले तीनों सदस्यों के हस्ताक्षर नहीं लिए गए थे
पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते से चार दौर की पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर भी सदस्यों से सवाल किए जाएंगे। जांच के मुताबिक, पीटी परीक्षा का परिणाम जारी करने से पहले तीनों सदस्यों के हस्ताक्षर नहीं लिए गए थे। ख्यांग्ते ने कहा था कि नियमों के अनुसार पीटी परिणाम के लिए सदस्यों के हस्ताक्षर जरूरी नहीं हैं। अब सीआईडी यह जानना चाहती है कि सदस्य इस प्रक्रिया से सहमत थे या नहीं। परीक्षा की निगरानी, प्रशासनिक प्रक्रिया और डेटा सुरक्षा से जुड़े पहलुओं पर भी उनसे पूछताछ होगी। बयानों का मिलान करने के बाद पूर्व अध्यक्ष को फिर बुलाया जा सकता है। Read More- Breaking News: JPSC अभ्यर्थियों और सरकार के बीच वार्ता खत्म, इन मुद्दों पर हुई चर्चाएल ख्यांग्ते के कंप्यूटर ऑपरेटर धर्मेंद्र कुमार से रिमांड पर पूछताछ
इधर, पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांग्ते के कंप्यूटर ऑपरेटर धर्मेंद्र कुमार से रिमांड पर पूछताछ जारी है। टीडीपीएल के अकाउंटेंट रक्षक सिंह से भी अभ्यर्थियों से संपर्क, ओएमआर शीट में कथित हेराफेरी और वित्तीय लेनदेन को लेकर पूछताछ की जा रही है। Read More- हजारीबाग में बड़ी मुठभेड़-गैंगस्टर प्रिंस खान के गुर्गे के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार मामले में टीडीपीएल के निदेशक रामवीर सिंह, मार्केटिंग मैनेजर अभय तिवारी समेत कई आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। आयोग के कर्मियों और गलत तरीके से परीक्षा पास करने के आरोप में अभ्यर्थियों व कथित दलालों की भी गिरफ्तारी हुई है।
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive









