मंगलवार, सितम्बर 29, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
Khabar Mantra

रांची जेल बनी ‘गैंग्स का हेडक्वार्टर’! एक ईशारे पर चलती थी गोली, अब रिया का मोबाइल खोलेगा पूरे नेटवर्क का बड़ा राज

जून 28, 2026
in रांची Ranchi, क्राइम Crime
A A
रांची जेल बनी ‘गैंग्स का हेडक्वार्टर’! एक ईशारे पर चलती थी गोली, अब रिया का मोबाइल खोलेगा पूरे नेटवर्क का बड़ा राज
Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें

Ranchi: राजधानी रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा से कई कुख्यात अपराधियों को अलग-अलग जेलों में शिफ्ट किया गया है। इस कार्रवाई के कई मायने बताए जा रहे है। दरअसल जेल के भीतर से गैंग का नेटवर्क संचालित होने की बात समय समय पर आती रही है।

Table of Contents

Toggle
    • रिया सिन्हा पर दर्जन भर से अधिक आपराधिक मामले दर्ज
    • दुबई में बैठा प्रिंस खान अमन और कुबेर को पूरा प्लान बताता था
  • कौन हैं अमन और कुबेर?
    • जेल की सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

धनबाद पुलिस के हालिया खुलासे, जिसमें यह बताया गया है कि जेल में बंद अपराधी व्हाट्सएप कॉल के जरिए गैंग ऑपरेट कर रहे है, इसके साथ ही जेल ट्रांसफर के दौरान अपराधी सुजित सिन्हा की पत्नी रिया सिन्हा के पास से मिले मोबाइल, सिम कार्ड व चार्जर ने इस मामले को और गहरा बना दिया है कि क्या वाकई में बिरसा मुंडा जेल अपराधियों के लिए गैंग ऑपरेज करने का सेंटर बन चुका था?

📌 यह भी पढ़ें:
  • DGP तदाशा मिश्रा के इस्तीफे की मांग, बाबूलाल मरांडी बोले- ‘अपनी और झारखंड की लाज बचा सकती हैं’
  • झारखंड में Digital Health का बड़ा प्लान, रोबोटिक सर्जरी से AI तक पर होगा फोकस; 30 सितंबर से कॉन्क्लेव
  • Ranchi के लोगों को बड़ी राहत! 2 अक्टूबर से शहर में शुरू होंगे 5 अंचल कार्यालय

बता दें कि हाल ही में सुजित सिन्हा की पत्नी रिया सिन्हा को चाईबासा जेल भेजा गया है। इसके साथ ही सुजित सिन्हा गैंग के कुबेर को बरही जेल। वहीं प्रिंस खान गैंग से जुड़े अमन उर्फ विराट कोहली को चाईबासा जेल और शेरा को लातेहार में जेल में शिफ्ट किया गया है। इसी दरमयेन जब रिया सिन्हा को चाईबासा जेल शिफ्ट किया जा रहा था, उसी दौरान तलाशी में उसके पास से एक मोबाइल फोन, सिम कार्ड और चार्जर बरामद किया गया।

रिया सिन्हा पर दर्जन भर से अधिक आपराधिक मामले दर्ज

यह बरामदगी इस बात की ओर इशारा करती है कि जेल के अंदर से ही अपराधी बाहर संपर्क बनाए हुए थे और अपना नेटवर्क संचालित कर रहे थे। गौरतलब है कि रिया सिन्हा पर दर्जन भर से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। वर्ष 2025 में गिरफ्तारी से पहले रांची पुलिस को जानकारी मिली थी कि सुजित सिन्हा गैंग और प्रिंस खान गैंग के बीच की अहम कड़ी रिया सिन्हा ही है। उसके बाद से रिया सिन्हा जेल में बंद है और अब जब उसे दूसरे जेल सिफ्ट किया जा रहा था। तब उसके पास से मोबाइल फोन समेत कई समान बरामद किए गए है।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage

ऐसे में अब समझना यह जरूरी है कि आखिर इन अपराधियों को दूसरे जेलों में क्यों शिफ्ट किया गया है। इसके पिछे की वजह धनबाद के चिरकुंडा थाना क्षेत्र में प्रिंस खान का शूटर रिजवान का गिरफ्तार होना बताया जा रहा है। उसके पास से पुलिस ने 30 से अधिक कारतूस और दो पिस्टल बरामद किए थे। पूछताछ के दौरान रिजवान ने बताया कि हथियार खरीदने के लिए पैसे जेल में बंद अमन और कुबेर की ओर से भेजे गए थे। दोनों ने उससे साफ कहा था कि हथियार इकट्ठा करो, पैसे की कोई कमी नहीं होगी।

दुबई में बैठा प्रिंस खान अमन और कुबेर को पूरा प्लान बताता था

रिजवान ने पुलिस को यह भी बताया कि जेल में बंद अमन और कुबेर ने उसे व्हाट्सएप कॉल कर कहा था कि वे रांची जेल में बंद हैं और उन्हें दूसरे जेल में शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है। इससे पहले जितने हथियार और कारतूस जुटा सकते हो, जुटा लो। उसने यह भी खुलासा किया कि दुबई में बैठा प्रिंस खान पहले अमन और कुबेर को पूरा प्लान बताता था, जिसके बाद दोनों जेल से ही अन्य लोगों से संपर्क कर गैंग की योजना को जमीन पर उतारते थे।

पूछताछ में यह भी सामने आया कि रेलवे टेंडर को लेकर और धनबाद में कई बड़ी घटनाओं को अंजाम देने की तैयारी चल रही थी। हालांकि समय रहते रिजवान की गिरफ्तारी हो गई और पुलिस के सामने पूरे नेटवर्क का खुलासा हो गया।

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates

Read More- गिरिडीह में फांसी के फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आशंका

कौन हैं अमन और कुबेर?

बीते 7 मार्च 2026 को रांची एयरपोर्ट स्थित टीटॉस होटल में गोलीबारी हुई थी, जिसमें एक वेटर की मौत हो गई थी। जांच में सामने आया कि रंगदारी नहीं देने की वजह से इस वारदात को अंजाम दिया गया था। इस घटना की जिम्मेदारी भी प्रिंस खान गैंग ने ली थी।

Read More- Breaking News: रिम्स जमीन घोटाले में ACB ने चर्चित बिल्डर को किया गिरफ्तार, 100 करोड़ की सरकारी जमीन पर कब्जे का खुलासा

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

जांच के दौरान पुलिस के सामने अमन और कुबेर का नाम आया। रेकी करने से लेकर वारदात में सहयोग करने वाले कई लोगों को रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया, लेकिन अमन और कुबेर फरार हो गए थे। बाद में रांची पुलिस धनबाद पहुंची और भागाबांध थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान अपराधियों से मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में दो अपराधी घायल हुए और गिरफ्तार किए गए। गिरफ्तार अपराधियों में अमन और कुबेर ही थे। दोनों को रांची लाकर बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में बंद किया गया था, लेकिन अब जांच में सामने आया है कि जेल के अंदर से ही गैंग का नेटवर्क संचालित किया जा रहा था।

Read More- कोडरमा में भाई बना जल्लाद! जमीन विवाद में छोटे भाई पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला

जेल की सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

पूरे मामले के खुलासे के बाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आखिर जेल के अंदर मोबाइल फोन कैसे पहुंचे और जैमर लगे होने के बावजूद अपराधी व्हाट्सएप कॉल के जरिए गैंग का संचालन कैसे कर रहे थे? रिया सिन्हा के पास से मोबाइल, सिम कार्ड और चार्जर की बरामदगी ने भी इन सवालों को और मजबूत कर दिया है। अब देखना होगा कि इस बड़े खुलासे के बाद जेल प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करता है या फिर यह मामला जेस ट्रांसफर तक सीमित रहता है।

च7ब 1
Neeraj Toppo

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report

Related Posts

Demand for DGP Tadasha Mishra's resignation; Babulal Marandi says, "She can save her own honor and that of Jharkhand."
झारखंड Jharkhand News

DGP तदाशा मिश्रा के इस्तीफे की मांग, बाबूलाल मरांडी बोले- ‘अपनी और झारखंड की लाज बचा सकती हैं’

सितम्बर 29, 2026
Major digital health plan for Jharkhand; focus to range from robotic surgery to AI; conclave begins September 30.
झारखंड Jharkhand News

झारखंड में Digital Health का बड़ा प्लान, रोबोटिक सर्जरी से AI तक पर होगा फोकस; 30 सितंबर से कॉन्क्लेव

सितम्बर 29, 2026
Big relief for the people of Ranchi! Five zonal offices to start in the city from October 2.
रांची Ranchi

Ranchi के लोगों को बड़ी राहत! 2 अक्टूबर से शहर में शुरू होंगे 5 अंचल कार्यालय

सितम्बर 29, 2026
Next Post
चाईबासा डबल मर्डर: नशे में धुत देवर ने भाभी और भतीजी को कुल्हाड़ी से काट डाला

चाईबासा डबल मर्डर: नशे में धुत देवर ने भाभी और भतीजी को कुल्हाड़ी से काट डाला

Why is a salary called 'handsome'?

आखिर Salary को 'Handsome' ही क्यों कहते हैं? 99% लोग नहीं जानते इसका असली मतलब

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Political row over the ‘Lotus’ at Hotel Kamal; protest demanding the removal of the BJP’s election symbol.

कमल होटल में ‘कमल’ पर सियासी बवाल, BJP के चुनाव चिन्ह को हटाने की मांग पर प्रदर्शन

सितम्बर 29, 2026

Ranchi के तुपुदाना बिजली प्रशाखा में मानव दिवस कर्मियों को लेकर शिकायतें, निष्पक्ष जांच की मांग

DGP तदाशा मिश्रा के इस्तीफे की मांग, बाबूलाल मरांडी बोले- ‘अपनी और झारखंड की लाज बचा सकती हैं’

लछीपुर Red Light इलाके में पहले दुकान, फिर AC रूम और अचानक 2.80 लाख का बिल! मचा हड़कंप

झारखंड में Digital Health का बड़ा प्लान, रोबोटिक सर्जरी से AI तक पर होगा फोकस; 30 सितंबर से कॉन्क्लेव

Ranchi के लोगों को बड़ी राहत! 2 अक्टूबर से शहर में शुरू होंगे 5 अंचल कार्यालय

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी

© 2025 Khabar Mantra