रांची के कलाल टोली स्थित शाह रेजिडेंसी में गुरुवार को झारखंड स्टेट मुस्लिम मजलिस ए मुशावरत की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के कन्वीनर खुर्शीद हसन रूमी ने की। बैठक में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में बताया गया कि निर्वाचन आयोग ने SIR अभियान के तहत 30 जून 2026 से 29 जुलाई 2026 तक प्रथम चरण में मतदाता सूची से संबंधित फॉर्म भरने की प्रक्रिया निर्धारित की है। इस दौरान कई लोगों को फॉर्म भरने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
इसी को देखते हुए झारखंड स्टेट मुस्लिम मजलिस ए मुशावरत ने व्यापक जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया। संगठन के कन्वीनर खुर्शीद हसन रूमी ने कहा कि शुक्रवार (जुमे) की नमाज के दौरान सभी मस्जिदों के उलेमा SIR अभियान की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं, ताकि अधिक से अधिक लोग सही तरीके से फॉर्म भर सकें और किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचा जा सके।
समन्वय समिति का गठन
बैठक में अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए एक समन्वय समिति का गठन भी किया गया। समिति में मंजूर अहमद अंसारी, मुख्तार खान (एडवोकेट), खुर्शीद हसन रूमी, हाजी अलीमुद्दीन, अकील-उर-रहमान, मुफ्ती अब्दुल्लाह अजहर कासमी, कारी जान मुस्तफी, नफीसुल आबिदीन, नसीम अख्तर, निहाल अहमद, शादाब खान और मोहम्मद फारूक को सदस्य बनाया गया।
मोहल्लों में होंगे प्रशिक्षण कार्यक्रम
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जल्द ही पंचायत प्रतिनिधियों, मस्जिदों के सदर एवं सचिवों तथा विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों की एक विस्तृत बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में SIR अभियान के प्रति जागरूकता बढ़ाने की रणनीति तैयार की जाएगी।
इसके अलावा लोगों को फॉर्म भरने की प्रक्रिया समझाने और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी देने के लिए मोहल्ला स्तर पर प्रशिक्षण (ट्रेनिंग) कार्यक्रम आयोजित करने का भी फैसला लिया गया।
बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद
बैठक में मंजूर अहमद अंसारी, मुख्तार खान (एडवोकेट), खुर्शीद हसन रूमी, हाजी अलीमुद्दीन, मुफ्ती अब्दुल्लाह अजहर कासमी, कारी जान मुस्तफी, हयात खान, मुफ्ती वसीम-उर-रहमान, अब्दुल खालिक, नफीसुल आबिदीन, मंजर मुजीबी, नसीम अख्तर, जावेद अहमद, मुस्तकीम अहमद, मोहम्मद इम्तियाज मुन्ना, औरंगजेब खान, शाह उमेर, हाफिज मोहम्मद आरिफ समेत बड़ी संख्या में सामाजिक और धार्मिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis







