सावन की पहली सोमवारी पर शिवमय हुई राजधानी: पहाड़ी मंदिर, से सुरेश्वर धाम तक उमड़ी आस्था की भीड़
Ranchi News: सावन की पहली सोमवारी पर रांची के पहाड़ी मंदिर में सुबह 4 बजे से जलाभिषेक शुरू हुआ। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने विशेष सुरक्षा और यातायात व्यवस्था लागू की। पढ़ें पूरी खबर।
Ranchi: सावन की पहली सोमवारी पर राजधानी रांची पूरी तरह शिवमय नजर आई। तड़के सुबह से ही शहर के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। सबसे अधिक भीड़ पहाड़ी मंदिर में देखने को मिली, जहां श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए मंदिर के कपाट सुबह 4 बजे ही खोल दिए गए और जलाभिषेक का क्रम शुरू हो गया।
पहाड़ी मंदिर में पहली सोमवारी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
पहाड़ी मंदिर में पहली सोमवारी के अवसर पर भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचे श्रद्धालु
125 पुलिस जवानों की तैनाती, विशेष सुरक्षा व्यवस्था
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने पहाड़ी मंदिर परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। मंदिर में 125 पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। वहीं जलाभिषेक के लिए विशेष अरघा व्यवस्था बनाई गई है, ताकि भक्त बिना किसी परेशानी के भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सकें।
इन मार्गों पर यातायात किया गया बंद
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने पहाड़ी मंदिर की ओर जाने वाले कई मार्गों पर अस्थायी रूप से आवाजाही रोक दी है। इनमें शामिल हैं-
शनि मंदिर से पहाड़ी मंदिर मार्ग
दुर्गा मंदिर से पहाड़ी मंदिर मार्ग
मीनाक्षी गली से पहाड़ी मंदिर मार्ग
गौशाला कटिंग से पहाड़ी मंदिर मार्ग
बालाजी मंदिर से पहाड़ी मंदिर मार्ग
प्रशासन ने कहा है कि श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर आवश्यकता अनुसार यातायात व्यवस्था में और बदलाव किए जा सकते हैं।
स्वर्णरेखा नदी से जल लेकर पहुंचे कांवरिये
सावन की पहली सोमवारी को लेकर रविवार देर रात से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु चुटिया स्थित स्वर्णरेखा नदी से पवित्र जल लेकर पहाड़ी मंदिर की ओर रवाना होते दिखे। सोमवार सुबह भी लगातार कांवरियों का जत्था जल लेकर मंदिर पहुंचता रहा। भक्तों की सुविधा और सुरक्षा के लिए प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।
जैप-1 स्थित शिव मंदिर में गोरखा समाज ने की पूजा-अर्चना
जैप-1 स्थित शिव मंदिर में सावन की पहली सोमवारी पर गोरखा समाज के श्रद्धालु भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते हुए
सुरेश्वर धाम चुटिया में श्रद्धालुओं की भीड़
सावन की पहली सोमवारी पर चुटिया स्थित सुरेश्वर धाम में भगवान शिव का जलाभिषेक करते श्रद्धालु