Ranchi: Ranchi जिला प्रशासन ने जिले के सभीPrivate School (CBSE, ICSE, JAC एवं अन्य बोर्ड) के प्राचार्यों और अधिकृत प्रतिनिधियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया है। शिक्षा का अधिकार (RTE) से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए 09 मई 2026 (शनिवार) को एक अहम बैठक बुलाई गई है।
यह बैठक उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, Ranchi की अध्यक्षता में आयोजित होगी। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी निजी विद्यालयों के प्राचार्य अथवा उनके अधिकृत प्रतिनिधि की उपस्थिति अनिवार्य होगी।
बैठक का आयोजन रांची विश्वविद्यालय स्थित आर्यभट्ट सभागार में पूर्वाह्न 11:30 बजे से किया जाएगा। वहीं, बैठक में शामिल होने वाले प्रतिनिधियों का पंजीकरण सुबह 11:00 बजे से शुरू होगा।
जिला प्रशासन के अनुसार, बैठक में शिक्षा का अधिकार (RTE) से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। इसे देखते हुए सभी निजी विद्यालयों से समय पर पहुंचकर बैठक में भाग लेने की अपील की गई है।
प्रशासन ने यह भी बताया कि जन शिकायतों के लिए रांची जिला प्रशासन का आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर “अबुआ साथी” 9430328080 जारी है, जहां लोग अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।








