‘आंसू गैस और पेलेट से नहीं डरे, स्याही से क्या डरेंगे‘
घटना के तुरंत बाद नेहा बोरा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह की घटनाओं से आंदोलन कमजोर नहीं होगा। उन्होंने कहा, “20 जुलाई को हमारे ऊपर आंसू गैस के गोले छोड़े गए, पेलेट गन का इस्तेमाल किया गया। जब हम उससे नहीं डरे तो यह साधारण स्याही हमारा क्या बिगाड़ सकती है?” नेहा बोरा ने कहा कि छात्र अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं और किसी भी तरह की डराने-धमकाने की कोशिश आंदोलन को रोक नहीं सकती।परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की उठाई मांग
नेहा बोरा ने कहा कि झारखंड ही नहीं बल्कि पूरे देश में होने वाली प्रतियोगी परीक्षाएं पूरी तरह पारदर्शी और जवाबदेह तरीके से आयोजित होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी परीक्षा में पेपर लीक या अन्य अनियमितता सामने आती है तो इसकी जिम्मेदारी केवल निजी एजेंसियों पर डालकर सरकार अपनी जवाबदेही से बच नहीं सकती। उन्होंने मांग की कि परीक्षा प्रक्रिया में शामिल उन सभी निजी एजेंसियों को हटाया जाए जिन पर भ्रष्टाचार या अनियमितता के आरोप लगे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि छात्र जिस आंदोलन का आह्वान 10 अगस्त के लिए कर रहे हैं, AISA उसका भी समर्थन करेगी और छात्रों के भविष्य की लड़ाई में उनके साथ खड़ी रहेगी।कैसे हुई घटना?
जानकारी के अनुसार, नेहा बोरा शुक्रवार को रांची में चल रहे छात्र आंदोलन में शामिल होने और प्रदर्शनकारी छात्रों को संबोधित करने पहुंची थीं। इसी दौरान भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति अचानक आगे आया और उनके चेहरे पर स्याही फेंक दी। घटना के बाद कुछ देर के लिए प्रदर्शन स्थल पर हंगामे की स्थिति बन गई। हालांकि सुरक्षा बलों और प्रशासन ने तत्काल हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित कर लिया।आरोपी की पहचान अभी तक नहीं
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि स्याही फेंकने वाला व्यक्ति कौन था और उसने यह हरकत किस उद्देश्य से की। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के पीछे की वजह जानने का प्रयास किया जा रहा है।
विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








