पीड़ित छात्रों के लिए लॉन्च किया पोर्टल
CJP ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च करने की भी जानकारी दी। पार्टी के अनुसार, इस पोर्टल के माध्यम से छात्र अपनी शिकायत, केस से जुड़ी जानकारी और वीडियो साझा कर सकेंगे, ताकि उन्हें कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जा सके। वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने कहा कि उनकी भूमिका पार्टी से जुड़े कानूनी मामलों में सहायता करने की होगी।सोनम वांगचुक अस्पताल से डिस्चार्ज, राजघाट पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
26 दिन का अनशन समाप्त करने के बाद सोमवार को सोनम वांगचुक को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। अस्पताल से निकलने के बाद वह महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने राजघाट पहुंचे और फिर लद्दाख के लिए रवाना हुए। वांगचुक ने कहा कि पिछले कई वर्षों से लद्दाख में गांधीजी के अहिंसक आंदोलन के रास्ते पर चल रहे हैं और इस आंदोलन ने उनका भरोसा और मजबूत किया है। उन्होंने कहा, “मुझे पहले संदेह था कि क्या गांधीजी का तरीका राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रभावी होगा, लेकिन इस आंदोलन ने साबित कर दिया कि अहिंसा का रास्ता आज भी उतना ही असरदार है।”PM मोदी ने परीक्षा सुधार के लिए हाईपावर टास्क फोर्स का किया ऐलान
इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए बड़ा कदम उठाने की घोषणा की है। रविवार शाम जारी एक वीडियो संदेश में उन्होंने बताया कि इन्फोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणी की अध्यक्षता में एक हाईपावर टास्क फोर्स बनाई जाएगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह समिति परीक्षा प्रणाली में सुधार और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए व्यापक सुझाव देगी। राहुल गांधी ने अमित शाह को लिखा पत्र लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर छात्र आंदोलन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। राहुल गांधी ने अपने पत्र में पूछा है— प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन चलाने का आदेश किसने दिया? सामान्य कपड़ों में मौजूद लोगों ने यदि लाठीचार्ज किया, तो वे पुलिसकर्मी थे या स्वयंसेवक? उनकी तैनाती किसने की? उन्होंने इन सवालों पर सरकार से स्पष्ट जवाब देने की मांग की है।
विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









