शनिवार, सितम्बर 12, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके
Khabar Mantra

संत रविदास के नाम पर सियासी टकराव, BJP के अभियान पर Congress का ‘दोहरे चरित्र’ वाला हमला

संत रविदास की 650वीं जयंती पर भाजपा के समरसता संकल्प अभियान को लेकर झारखंड में सियासी घमासान तेज। भाजपा और कांग्रेस ने एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप।

अगस्त 21, 2026
in झारखंड Jharkhand News
A A
Political clash over Saint Ravidas; Congress attacks BJP's campaign, alleging 'double standards'.

Political clash over Saint Ravidas; Congress attacks BJP's campaign, alleging 'double standards'.

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
WhatsApp चैनल से जुड़ें खबर मंत्र चुने
रांची: संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जन्म जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा घोषित ‘समरसता संकल्प अभियान‘ अब राजनीतिक बहस का विषय बन गया है। जहां भाजपा इसे सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता का अभियान बता रही है, वहीं कांग्रेस ने इसे दलित समाज को लेकर भाजपा की “राजनीतिक नौटंकी” करार दिया है। दोनों दलों के बीच इस मुद्दे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। भाजपा का दावा- समाज में समरसता का संदेश पहुंचाने का अभियान पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने प्रेसवार्ता में बताया कि भाजपा 29 जुलाई (गुरु पूर्णिमा) से लेकर 20 फरवरी 2027 (संत रविदास जयंती) तक पूरे देश में ‘समरसता संकल्प अभियान‘ चलाएगी। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत 29 जुलाई को देशभर के मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर ‘समरसता दीप महोत्सव‘ आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर से कलश वंदन अभियान शुरू होगा, जबकि 5 अक्टूबर से 5 नवंबर तक जालंधर से वाराणसी तक समरसता यात्रा निकाली जाएगी। अर्जुन मुंडा ने कहा कि संत रविदास ने समानता, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया था। भाजपा का उद्देश्य उनके विचारों को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाकर समाज में समरसता और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि यह केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं बल्कि सामाजिक और राष्ट्र निर्माण का अभियान है, जिसमें सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। कांग्रेस का पलटवार- ‘समरसता नहीं, राजनीतिक पाखंड‘ भाजपा की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने इस अभियान पर तीखा हमला बोला। प्रदेश सचिव एवं प्रवक्ता ऋषीकेश सिंह ने कहा कि देश और समाज को जाति और धर्म के आधार पर बांटने का आरोप झेल रही भाजपा अब सामाजिक समरसता का ढोंग कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव में जनता द्वारा भाजपा को नकारे जाने के बाद अब दलित समाज को साधने के लिए संत रविदास के नाम का राजनीतिक इस्तेमाल किया जा रहा है। कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि संविधान बदलने की बात करने वाले नेताओं को अब दलित समाज की याद आ रही है। उनके अनुसार, यदि भाजपा वास्तव में संत रविदास के विचारों का सम्मान करती है तो उसे सबसे पहले नफरत और विभाजन की राजनीति छोड़नी चाहिए। ऋषीकेश सिंह ने दावा किया कि कांग्रेस संत रविदास, डॉ. भीमराव आंबेडकर और बिरसा मुंडा जैसे महापुरुषों के विचारों को व्यवहार में उतारने में विश्वास रखती है, जबकि भाजपा केवल चुनावी राजनीति के लिए उनके नाम का उपयोग करती है। बयान बनाम बयान, सियासत तेज संत रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर शुरू होने जा रहे अभियान को लेकर झारखंड की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है। एक ओर भाजपा इसे सामाजिक समरसता और विकसित भारत के संकल्प से जोड़ रही है, वहीं कांग्रेस इसे चुनावी राजनीति और दलित वोट बैंक को साधने की कोशिश बता रही है। फिलहाल दोनों दल अपने-अपने दावों पर कायम हैं और इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी तेज होती दिखाई दे रही है।      
यह भी पढ़ें संबंधित ताज़ा ख़बरें
  • JPSC-JSSC परीक्षा रद्द करने पर बाबूलाल मरांडी का हमला, बोले- सरकार की नीयत शुरू से संदिग्ध
    JPSC-JSSC परीक्षा रद्द करने पर बाबूलाल मरांडी का हमला, बोले- सरकार की नीयत शुरू से संदिग्ध
  • MMDR अधिनियम पर JMM के आरोपों को आदित्य साहू ने बताया भ्रामक, BJP चलाएगी जागरूकता अभियान
    MMDR अधिनियम पर JMM के आरोपों को आदित्य साहू ने बताया भ्रामक, BJP चलाएगी जागरूकता अभियान
  • MMDR कानून में संशोधन पर JMM का केंद्र पर हमला, झारखंड के अधिकारों की अनदेखी का आरोप
    MMDR कानून में संशोधन पर JMM का केंद्र पर हमला, झारखंड के अधिकारों की अनदेखी का आरोप
  • आसनसोल में एक लाख रुपये में 2 महीने के शिशु को खरीदने का आरोप, दंपति समेत 3 गिरफ्तार
    आसनसोल में एक लाख रुपये में 2 महीने के शिशु को खरीदने का आरोप, दंपति समेत 3 गिरफ्तार
WhatsApp Image 2026 08 21 at 2.16.13 PM
VIKASH KR

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra

विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
📌 यह भी पढ़ें:
  • अब झारखंड की महिलाएं बनेंगी लखपति! पलाश दीदी कैफे से स्थानीय उत्पादों को नई पहचान
  • 25 लाख के इनामी माओवादी दंपति का सरेंडर, सुनील महतो हत्याकांड के आरोपी ने पत्नी संग डाला हथियार
  • सितंबर में लगातार 3 दिन बंद रहेंगे Bank, हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates

वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage

Related Posts

डीजीपी तादाशा मिश्रा पहुंची गिरिडीह, पूर्व मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि
गिरिडीह Giridih

डीजीपी तादाशा मिश्रा पहुंची गिरिडीह, पूर्व मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि

सितम्बर 11, 2026
धनबाद में 16 पुलिस अधिकारियों का तबादला, कई थाना प्रभारियों को मिली नई जिम्मेदारी
धनबाद Dhanbad

धनबाद में 16 पुलिस अधिकारियों का तबादला, कई थाना प्रभारियों को मिली नई जिम्मेदारी

सितम्बर 11, 2026
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, लखनपुर में संचालित अवैध आरामील ध्वस्त
गिरिडीह Giridih

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, लखनपुर में संचालित अवैध आरामील ध्वस्त

सितम्बर 11, 2026
Next Post
BJP Jharkhand releases final list of in-charges and co-in-charges; preparations underway to strengthen the organization down to the booth level.

BJP झारखंड ने जारी की प्रभारी-सह प्रभारी की अंतिम सूची, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की तैयारी

Jantar Mantar student protest: Congress attacks central government, Nutan Kumari says using batons and pellet guns on students is murder of democracy

जंतर-मंतर छात्र प्रदर्शन: Congress का केंद्र सरकार पर हमला, नूतन कुमारी बोलीं- छात्रों पर लाठी और पैलेट गन चलाना लोकतंत्र की हत्या

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

डीजीपी तादाशा मिश्रा पहुंची गिरिडीह, पूर्व मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि

डीजीपी तादाशा मिश्रा पहुंची गिरिडीह, पूर्व मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि

सितम्बर 11, 2026

पद नहीं, संगठन और विचारधारा सर्वोपरि-मनोज वाजपेयी महतो ने संभाला OBC मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का पदभार

धनबाद में 16 पुलिस अधिकारियों का तबादला, कई थाना प्रभारियों को मिली नई जिम्मेदारी

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, लखनपुर में संचालित अवैध आरामील ध्वस्त

मध्य प्रदेश में आदिवासी बच्चों की मौत पर मंत्री इरफान अंसारी ने उठाए सवाल

रांची में करमा पर्व की तैयारियों पर मंथन, सरना समितियों ने रखीं कई मांगें

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • About Us
  • About Editor
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके

© 2025 Khabar Mantra